
अंबाला. हरियाणा के अंबाला की सेंट्रल जेल हमेशा चर्चाओं में रहती है. मामला चाहे किसी कैदी को वीवीआईपी ट्रीटमेंट देने का हो या फिर कैदियों में आपसी भिड़ंत का, या फिर आए दिन जेल से मोबाइल या नशा मिलने की बात हो, अंबाला जेल हमेशा सुर्ख़ियों में रहती है. इस बार मामला जरा हटकर सामने आया है. इस बारी अंबाला सेंट्रल जेल के अधिकारियों पर बड़ी लापरवाही सामने आई है. पूरे मामले के मंत्री अनिल विज ने जांच के आदेश दिए हैं.
इतना ही नहीं, खुद को फजीहत से बचाने के लिए अंबाला सेंट्रल जेल के अधिकारियों ने जमानत पर गए शख्स पर कई धाराओं में मामला दर्ज किया है, जमानत के बाद जेल अधिकारियों द्वारा जब सही शख्स को रिहा नहीं किया गया तो हताश परिजन राम कुमार अपनी फरियाद लेकर गृह मंत्री अनिल विज के दरबार में पहुंचे, तब इस मामले का खुलासा हुआ.
राम कुमार ने बताया कि 4 दिसंबर को जेल गए कैदी तरसेम लाल के परिवार को उस समय बड़ी हैरानी हुई, जब उनके बेटे तरसेम लाल के नाम की जगह जेल प्रशासन ने किसी अन्य नाम के कैदी को छोड़ दिया. अंबाला सेंट्रल जेल से अपने बेटे की रिहाई की सूचना के बाद उसके घर न पहुंचने पर परिजन परेशान हो उठे. एक हफ्ते से ज्यादा समय बीतने के बावजूद वह कभी जेल अधिकारियों और कभी अपने वकील के पास जाकर बेटे को लेकर परेशान हो गए. तब थक हार कर परिजनों ने अंबाला सेंट्रल जेल अधिकारियों की लापरवाही के खिलाफ गृह मंत्री अनिल विज को मिलने की ठानी.
तरसेम के परिजनों की गुहार सुनकर एक बार गृहमंत्री अनिल विज भी हैरान रह गए और उन्होंने पुलिस महानिदेशक जेल को फोन करके घटना की जानकारी देते हुए जेल प्रशासन की बहुत बड़ी लापरवाही बताया. विज ने अंबाला सेंट्रल जेल के लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के पुलिस महानिदेशक जेल को आदेश भी दिए.
.
Tags: Ambala news today, Haryana news live, Haryana News Today
FIRST PUBLISHED : December 13, 2023, 06:39 IST





