Sukhdev Singh Murder Case: सुखदेव सिंह से गर्लफ्रेंड की नजदीकी बढ़ता देख भड़का था रोहित, ठान ली थी दुश्मनी!

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हाइलाइट्स

सुखदेव सिंह को गोली मारने वाले दोनों शूटर्स गिरफ्तार.
5 दिसंबर को सुखदेव सिंह की कर दी गई थी हत्या.

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या ने राजस्थान को हिला कर रख दिया. राज्य स्तर पर व्यापक विरोध के चलते पुलिस भी ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले शूटर्स रोहित राठौर और नितिन फौजी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस हत्याकांड में हर रोज एक नई कड़ी जुड़ती जा रही है. इस बीच सुखदेव सिंह की हत्या की वजहों को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है, जो हैरान कर देने वाली है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड और गैंगस्टर रोहित गोदारा गोगामेड़ी से नाराज चल रहा था. दरअसल, साल 2017 में कुख्यात अपराधी आनंदपाल की मौत के विरोध में एक धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया था. जिसमें सीबीआई से मामले की जांच की मांग की जा रही थी. इस दौरान धरने में शामिल सुखदेव बीच में ही उठकर चला गया था, जो कि रोहित गोदारा को नागवार गुजरी और उसे अपना दुश्मन बना बैठा था.

यह भी पढ़ेंः एक, दो नहीं… गागामेड़ी की 3 पत्‍न‍ियों में मचा है घमासान, कहानी में हुई अब चौथी की एंट्री?

वहीं हत्या की दूसरी वजह ये बताई जा रही है कि शूटर रोहित राठौर की गर्लफ्रेंड से सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की नजदीकियां हो गई थीं. इसकी वजह से भी रोहित गोदारा नाराज चल रहा था और सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के खिलाफ मन में दुश्मनी ठान रखी थी. रिपोर्ट के मुताबिक रोहित राठौर की गर्लफ्रेंड ने उसके (रोहित) पर ही रेप का मुकदमा दर्ज करा दिया था, जिसके चलते रोहित को जेल जाना पड़ा था. इस दौरान सुखदेव उसकी गर्लफ्रेंड की पैरवी कर रहा था, जिसके वजह से उसके मन में सुखदेव के खिलाफ गुस्सा और बढ़ गया था.

Sukhdev Singh Murder Case: सुखदेव सिंह से गर्लफ्रेंड की नजदीकी बढ़ता देख भड़का था रोहित, ठान ली थी दुश्मनी!

जांच के दौरान इस बात का भी खुलासा हुआ है कि हमले का मास्टरमाइंड रोहित गोदारा सिग्नल एप के जरिये न केवल शूटर्स के लगातार संपर्क में था. बल्कि चारण और रोहित राठौर ऑपरेशन के दौरान हत्या के पहले और बाद में लगातार फोन पर बात कर रहे थे. बीते सोमवार को पुलिस ने एक एयर होस्टेस की पढ़ाई कर रही छात्रा को गिरफ्तार किया. छात्रा का नाम पूजा सैनी है. उसने इस हत्याकांड में शूटर्स को हथियार मुहैया करवाने में अहम रोल निभाने के साथ ही सुखदेव सिंह की रेकी करने में भी मदद की थी. पुलिस अब तक दो शूटर्स सहित पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.

Tags: Rajasthan news, Rajasthan police

Source link

Leave a Comment