Rajasthan New CM Live: भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए सीएम, दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा होंगे डिप्टी CM

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अधिक पढ़ें

जयपुर. राजस्थान के नए सीएम का ऐलान हो गया है. भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे. वे जयपुर के सांगानेर से विधायक चुने गए हैं. शर्मा पहली बार विधायक बने हैं. उनके साथ ही  जयपुर के विद्याधरनगर की विधायक दीया कुमारी और दूदू विधायक प्रेमचंद बैरवा को डिप्टी सीएम बनाया गया है. इनके साथ ही अजमेर उत्तर से विधायक चुने गए वासुदेव देवनानी को विधानसभा स्पीकर बनाया गया है. बीजेपी ने राजस्थान में ब्राह्मण, राजपूत और दलित पर दांव खेला है. भजनलाल ने पहली बार चुनाव लड़कर 48 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज कराई है. इससे पहले सभी विधायक का पर्यवेक्षक सिंह के साथ फोटो सेशन हुआ. पार्टी कार्यालय में विधायकों का तिलक लगाकर और गुड़ से मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया गया है. विधायक दल की बैठक के लिए बीजेपी कार्यालय को खास सजाया संवारा गया है.

राजस्थान में यूं तो सीएम पद के लिए कई चेहरों के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन माना जा रहा है छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की तरह यहां भी चौंकाने वाला चेहरा सामने आ सकता है. विधायक दल की बैठक को लेकर बीजेपी कार्यालय में चहल पहल बढ़ी हुई है. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की आमदरफ्त तेज हो गई है.

बीजेपी कार्यालय में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं
पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह जयपुर पहुंचने के बाद सीधे होटल ललित जाएंगे. वहां कुछ देर ठहरने के बाद वे दोपहर बाद बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे और विधायक दल की बैठक लेंगे. विधायक दल की बैठक को देखते हुए बीजेपी कार्यालय में सुरक्षा विशेष इंतजाम किए गए हैं. प्रदेश कार्यालय में सिर्फ विधायकों को ही एंट्री दी जा रही है. व्यवस्था के मद्देनजर कुछ पदाधिकारी भी वहां मौजूद रहेंगे

केवल आमंत्रित नेताओं को ही प्रवेश दिया जा रहा है
भाजपा विधायक दल की बैठक को देखते हुए प्रदेश मुख्यालय के रास्ते के दोनों तरफ ट्रेफिक पुलिस ने बेरिकेडिंग की है. चौमू हाउस सर्किल से लेकर राजमहल सर्किल तक ट्रेफिक रोका गया है. केवल आमंत्रित बीजेपी नेताओं को ही प्रदेश कार्यालय में प्रवेश दिया जा रहा है. सीएम फेस को लेकर कोई भी नेता प्रतिक्रिया देने से बच रहा है. पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया भी कार्यालय पहुंच गए हैं. राजस्थान में सीएम फेस के लिए आधा दर्जन से ज्यादा नेताओं के नाम चर्चा में हैं.  लेकिन छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के पैटर्न को देखते हुए माना जा रहा है कि चेहरा कोई नया ही होगा.

Source link

Leave a Comment