भारत लौटी अंजू ने सीमा हैदर का उड़ाया मजाक, बोली- पाकिस्तान में उसे…, अब ‘भाभी’ से मिला करारा जवाब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जयपुर. पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर (Seema Haider) की निजी जिंदगी से लेकर उनकी लव स्टोरी काफी दिनों तक मीडिया की सुर्खियों में रही. सीमा का मामला खत्म ही नहीं हुआ था कि अंजू की प्रेम कहानी सामने आ गई. ऑनलाइन गेम पबजी में हुए प्यार के बाद सीमा हैदर पाकिस्तान से भारत आई थी, तो वहीं अंजू (Anju Pakistan) अपने फेसबुक लवर के लिए राजस्थान से पाकिस्तान चली गई थी. बताया जाता है कि अंजू ने पाकिस्तान में अपना धर्म बदलकर नाम फातिमा रख लिया. कुछ दिन पहले भारत लौटी अंजू एक बार फिर चर्चा में आई थी. अंजू और सीमा हैदर की कहानी तकरीबन एक जैसी ही लगती है. हालांकि, अब दोनों ‘पाकिस्तानी भाभी’ एक दूसरे को लेकर बयानबाजी भी करने लगी हैं.

पाकिस्तान से भारत लौटने वाली अंजू ने हाल ही अपने एक इंटरव्यू में सीमा हैदर पर तंज कस दिया. उन्होंने यह कह दिया कि पाकिस्तान में हैदर को कोई नहीं जानता. इसके बाद अब सीमा हैदर ने अंजू को सीधा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि सिर्फ पाकिस्तानी ही नहीं बल्कि 4 दोनों के बच्चे-बच्चे उसे जानते हैं.

एक यूट्यूबल चैनल को दिया इंटरव्यू
एक यूट्यूबल चैनल को दिए इंटरव्यू में अंजू का जिक्र करते हुए सीमा हैदर ने कहा कि कोई नहीं जानता तो इसमें कोई बात नहीं. पाकिस्तान, भारत, नेपाल और सऊदी अरब में मुझे बच्चा-बच्चा जानता है. उन्हें मुझसे क्या दिक्कत है, मुझे समझ नहीं आ रहा. जरूर कुछ होगा. पाकिस्तानियों ने नफरत भरकर उसे भेजा होगा.

ये भी पढ़ें: 28 साल बाद लौटा रियल बेटा, 12 साल से घर पर था नकली वारिस, फिर कहानी में आया नया ट्विस्‍ट, अजीब है मामला

जानें अंजू ने किया कहा था

दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू में अंजू से पूछा गया था कि सीमा हैदर पाकिस्तान की बुराई करती हैं. इस पर उनका क्या कहना है. इसके जवाब में अंजू ने कहा था कि मैं जब तक पाकिस्तान में रही, वहां सब कुछ काफी अच्छा था. मुझे तो ऐसा कुछ नहीं लगा. हां, भारत से पाकिस्तान की तुलना नहीं कर सकते. वहां की संस्कृति काफी अलग है. हर जगह का तौर तरीका अलग होता है. सीमा को भारत में रहना पसंद होगा, इस वजह से शायद वो ऐसा करती है. मैं पाकिस्तान में कई परिवारों से मिली. वहां लड़कियां, महिलाएं अच्छे से रहती हैं. तो वहीं अंजू ने बताया कि पाकिस्तान में कुछ लोगों ने उसे सीमा के बारे में पूछा था तो उन्होंने कहा-कौन सीमा? इतना ही नहीं अंजू ने यहां तक कह दिया कि पाकिस्तान में सीमा हैदर को कोई नहीं जानता.

Tags: Delhi news, India pakistan, Rajasthan news, Seema Haider

Source link

Leave a Comment