VIDEO: 5 रुपये के लिए कैब ड्राइवर से भिड़ गई महिला, कंपनी को मांगनी पड़ी माफी, खूब वायरल हो रहा वीडियो

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर एक कैब ड्राइवर और एक महिला यात्री के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल काफी तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, कैब ड्राइवर और महिला के बीच 5 रुपये अधिक किराया मांगने पर बवाल हो गया. जब महिला ने इन ड्राइव ऐप के जरिये कैब बुक किया था तो किराया 95 दिखाया गया, लेकिन बाद में ड्राइवर 100 रुपये मांगने लगा, जिससे वह भड़क गई और दोनों में तीखी नोकझोंक होने लगी. अब वीडियो पर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में कैब ड्राइवर महिला से यात्रा के लिए 100 का भुगतान करने के लिए कहता है. महिला यह बताने की कोशिश करती है कि किराया बस 95 रुपये दिखाया था, तो वह गुस्से में आ जाता है. लेकिन जब ड्राइवर को पता चलता है कि उसकी रिकॉर्डिंग की जा रही है, तो वह और तेज बहस करने लगता है. ड्राइवर इस बात पर जोर देता है कि यात्रा के दौरान तय की गई किसी भी अतिरिक्त दूरी के लिए और भुगतान करना होगा. हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद कंपनी ने ड्राइवर के व्यवहार के लिए तुरंत माफी मांगी और आश्वासन दिया कि समस्या को हल करने के लिए निर्णायक कदम उठाए जाएंगे. 

इनड्राइव ने वीडियो पर टिप्पणी करते हुए लिखा “हमारे यात्री को जो कष्टकारी अनुभव सहना पड़ा, उसके लिए हमें वास्तव में खेद है. ड्राइवर द्वारा किए गए व्यवहार को हमारे प्लेटफॉर्म पर बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हम ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए निर्णायक कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, क्योंकि हमारे ग्राहकों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है. हमारी टीम इस मामले पर जांच करेगी. हम इस बारे में पोस्ट करने वाले व्यक्ति से निजी तौर पर हमसे संपर्क करने का आग्रह करते है. आपके द्वारा साझा किया जाने वाला कोई भी अतिरिक्त विवरण हमारे लिए बेहद मूल्यवान होगा. धन्यवाद.”

VIDEO: 5 रुपये के लिए कैब ड्राइवर से भिड़ गई महिला, कंपनी को मांगनी पड़ी माफी, खूब वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं
एक यूजर ने लिखा “वाह यह 5 के बारे में नहीं है! ये ड्राइवर आमतौर पर अधिक शुल्क लेते हैं, और कुछ तो किसी तरह ऐप पर कीमतें बदल देते हैं और झगड़ा शुरू कर देते हैं. अगर यह सामान्य ऑटो या कैब होता तो ठीक होता, लेकिन जब लोग कैब सेवाओं का उपयोग करते हैं और उन्हें एक निश्चित कीमत मिलती है, तो क्या यह अनुचित नहीं है कि आप किसी के लालच को पूरा करने के लिए अतिरिक्त भुगतान करें?” एक अन्य ने inDrive को टैग किया और लिखा, “InDrive के ड्राइवरों में से एक ने 200 से ज्यादा लिए. उसने दावा किया कि ट्रैफिक के कारण उसे इतना भुगतान करना होगा, लेकिन जब उसे मना किया गया तो वह आक्रामक हो गया. मैनें अपनी सुरक्षा के डर से उसे अतिरिक्त पैसे दिए.” तीसरे ने टिप्पणी की, “यह पैसे के बारे में नहीं बल्कि अनुचित व्यवहार के बारे में है.” वीडियो को कुछ देर पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इसे 2.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

Tags: Car driver, Instagram video

Source link

Leave a Comment