
Viral Video News: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप हर दिन नए-नए वीडियो देख सकते हैं. रील्स बनाने के लिए लोग अलग दर्जे की हरकत कर गुजरते हैं. यह वीडियो हमारा मनोरंजन करते हैं. इसमें कई वीडियो कॉमेडी, ज्ञानवर्धक और कई क्राफ्ट वीडियो होते हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए युवा किसी भी हद तक जाने से नहीं हिचकिचाते. लोकल ट्रेन में एक ऐसी ही लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है. इस लड़की ने पुलिस के सामने ऐसा दुस्साहस किया कि आप भी इस देख अवाक रह जाएंगे.
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मुंबई लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में रात्रि में पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं. महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तत्पर रहती है. वैसे तो ये पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रहे हैं, लेकिन इनकी वर्दी के पीछे एक आम आदमी भी होता है. वह भी कभी-कभी बोर हो जाता है, या उसकी भी कुछ प्राथमिकताएं होती हैं. ऐसे ही एक पुलिसकर्मी की छुपी प्रतिभा को इस लड़की ने बाहर निकाला.
Everyone Vibing pic.twitter.com/fppiwirZtf
— विवेक (@Vivekspeaks_) December 8, 2023
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की अचानक ट्रेन में डांस करने लगती है, पहले तो पुलिस वाला उसे देखकर चौंक जाते हैं. लेकिन बाद में वह भी उसके साथ डांस करने लगते हैं. ड्यूटी के दौरान तैनात पुलिसकर्मी के ठुमके को देखकर हर कोई हैरान रह गया. ट्रेन में सवार अन्य यात्री भी इस पुलिसकर्मी के ठुमके को देखर हैरान रह गए. पुलिस वाले का डांस देखकर लोग लड़की की सराहना कर रहे हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की सच में पुलिस वाले के साथ डांस कर रही है. हालांकि पुलिस की वर्दी में दिख रहा शख्स असली है या नकली यह अभी तक पता नहीं चल पाया है. लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोगों का मनोरंजन कर रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Vivekspeaks_ अकाउंट पर शेयर किया गया है.
.
Tags: Dance videos, Viral news
FIRST PUBLISHED : December 12, 2023, 12:42 IST





