दिल्ली के मेट्रो ट्रैक से कूदने जा रही थी महिला… अधिकारियों ने ऐसे बचाया, देखें VIDEO

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो अक्सर ही कई गलत कारणों से सुर्खियों में बनी रहती है. कभी लोग रील्स बनाने के लिए नियम का उल्लंघन करते हैं तो कभी मेट्रों में अजीबोगरीब हरकत से लोगों को संकट में डाल देते हैं. सोमवार शाम को भी एक ऐसी ही घटना सामने आई, जिससे मेट्रो अधिकारियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई. दिल्ली के शादीपुर मेट्रो स्टेशन पर एक महिला हाथ में मोबाइल लिए मेट्रो ट्रैक से कूदने की धमकी देते हुए खड़ी हो गई. इस हरकत से जल्द ही नीचे भीड़ इकट्ठा हो गई, जो उसे रोकने की कोशिश कर रही थी. वहां खड़े लोगों ने फिर अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद महिला को सफलतापूर्वक बचा लिया गया.

इस घटना का 40 सेकंड का एक वीडियो क्लिप भी वायरल हो रहा है. मेट्रो स्टेशन पार करने वाली महिला अपने फोन के साथ एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक के किनारे खड़ी दिखाई देती है. वीडियो में आगे दिखाया गया है कि वह ट्रैक की सीमा पार करती है और रेलिंग पर चढ़ जाती है. पुलिस ने बताया कि यह घटना शाम करीब पांच बजे दिल्ली के शादीपुर मेट्रो स्टेशन पर हुई थी. महिला ऊंचे ट्रैक पर कूदने की धमकी दे रही थी.

Delhi Metro: मेट्रो स्‍टेशन से ही खरीद सकेंगे प्‍याज, आटा-दाल, मिलेगा मोटा डिस्‍काउंट, राजीव चौक पर खुल रहा स्‍टोर

दिल्ली मेट्रो के ट्रैक से कूदने जा रही थी महिला... अधिकारियों ने ऐसे बचाया, देखें VIDEO

महिला को कैसे बचाया गया
अधिकारियों की टीम उसे बचाने के लिए फुटपाथ के रास्ते ट्रैक की ओर गई थी. जब तक महिला को उनकी मौजूदगी के बारे में पता चला, तब तक वह काबू में आ चुकी थी और उसे सुरक्षित स्थान पर खींच लिया गया था. यह स्पष्ट नहीं है कि महिला पटरी तक कैसे और क्यों पहुंची. फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Tags: Delhi Metro News, DMRC

Source link

Leave a Comment