
करनाल. हरियाणा के करनाल में एसटीएफ टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. दो लोडिड देसी कट्टों के साथ लॉरेंस गैंग के एक गुर्गे को एसटीएफ ने धर दबोचा है. ये आरोपी किसी को हथियार सप्लाई करने के लिए जा रहा था. आरोपी परमीत, अनमोल बिश्नोई और सागर चौधरी के संपर्क में था और उसकी अनमोल व सागर से बातचीत भी होती रहती थी. दोनों इस वक्त विदेश में रहते हैं. ये आरोपी अपने ही गैंग के अन्य सदस्यों को हथियार सप्लाई करने के लिए जा रहा था. जिसे एसटीएफ ने करनाल के झिलमिल ढाबा के पास से काबू कर लिया.
एफटीएफ ने आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, और दो दिन का रिमांड हासिल किया है. अब इस रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी और उससे जुड़ी अन्य कड़ियों तक पहुंचा जाएगा.
एसटीएफ को इस आरोपी के बारे में पता चला कि परमीत पानीपत जिले के गांव मालपुर का रहने वाला है. वह हथियारों की सप्लाई देने के लिए जाने वाला है. इसी दौरान परमीत को गिरफ्तार कर लिया गया. परमीत खुद को लोरेंस गैंग का सदस्य बताता है. एएसआई संदीप ने बताया है कि जब परमीत का पीठू बैग ऑपन किया गया तो उसके अंदर से एक देसी कट्टा 315 बोर व एक देसी पिस्टल 32 बोर बरामद हुआ. 315 बोर का देसी कट्टा खोल कर चैक किया गया तो उसकी बैरल एक कारतूस से लोड पाई गई, जबकि देसी पिस्टल 32 बोर की मैगजीन में तीन कारतबस से लोड थे. इन दोनों हथियारों को अनलोड किया गया और अपने कब्जे में लिया गया.

कई सवालों के जवाब की तलाश
लॉरेंस के गुर्गे से एसटीएफ को लोडिड देसी असले बरामद हुए हैं. ऐसे में सवाल यह है कि आखिर यह शख्स किसको हथियार सप्लाई करने के लिए जा रहा था? क्या किसी बड़ी घटना को अंजाम दिया जाना था? परमीत कितने दिनों से लोरेंस गैंग से जुड़ा हुआ है? क्या इससे पहले भी किसी अन्य वारदात या घटना में परमीत की संलिप्ता रही है? सवाल बहुत है, लेकिन इनका खुलासा एसटीएफ की आगामी जांच में ही हो सकता है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दो दिन का रिमांड हासिल किया है.
.
Tags: Haryana crime news, Haryana News Today
FIRST PUBLISHED : December 12, 2023, 06:49 IST





