सांसद धीरज साहू के ठिकानों से मिला पैसों का पहाड़, 100 अधिकारी और 40 मशीनें भी 4 दिन में नहीं गिन पाए पूरे नोट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हाइलाइट्स

कांग्रेस के सांसद धीरज साहू से जुड़े परिसरों से जब्त नकदी 300 करोड़ रुपये होने की संभावना.
धीरज साहू के ठिकानों पर की गई छापेमारी में नोटों की गिनती आज खत्म होने की उम्मीद.
इसके लिए और ज्यादा नोट गिनने की मशीनों और कर्मचारियों को लगाया गया.

नई दिल्ली. आयकर विभाग (Income Tax Department Raid) द्वारा ओडिशा और झारखंड में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू (Dheeraj Sahu) से जुड़े परिसरों से जब्त की गई बेहिसाब नकदी की कीमत 300 करोड़ रुपये होने की संभावना है. इसके साथ ही बुधवार से शुरू हुई छापेमारी में नकदी की जब्ती इसे किसी भी एजेंसी द्वारा एक ही ऑपरेशन में ‘अब तक की सबसे अधिक’ काले धन की बरामदगी बना देगी. ओडिशा और झारखंड में धीरज साहू के ठिकानों पर की गई छापेमारी में नोटों की गिनती आज खत्म होने की उम्मीद है. इसके लिए और ज्यादा नोट गिनने की मशीनें और कर्मचारियों को बुलाया गया है.

बोलांगीर जिले में एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक भगत बेहरा ने कहा कि राज्यसभा के सांसद धीरज साहू के ठिकानों से बरामद नकदी की गिनती करने के लिए हमने मशीनों और वर्कर की संख्या बढ़ा दी है. वहां से बरामद 176 बैगों में से हमने लगभग 40 बैगों की गिनती कर ली है. हम आज या कल तक नोटों की गिनती को पूरा करने की कोशिश करेंगे. वहीं रांची में धीरज साहू के आवास पर आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है. दो अलग-अलग गाड़ियों से आयकर विभाग के कुछ अधिकारी वहां से निकले हैं. इन अधिकारियों के पास कई सूटकेस और बैग भी दिखाई दिया.

रांची में धीरज साहू के आवास पर चल रही इनकम टैक्स की छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने फोटोकॉपी करने की मशीन भी मंगाई गई थी. कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग के छापे में अब तक 300 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद होने की उम्मीद है. नोटों की गिनती अभी भी जारी है. जबकि कांग्रेस ने साफ कह दिया है कि धीरज साहू के बिजनेस से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है.

नहीं खत्म हो रहा कांग्रेस सांसद धीरज साहू का ‘गुप्त खजाना’, 200 करोड़ से अधिक कैश बरामद, चौथे दिन भी रेड जारी

सांसद धीरज साहू के ठिकानों से मिला पैसों का पहाड़, 100 अधिकारी और 40 मशीनें भी 4 दिन में नहीं गिन पाए पूरे नोट

आयकर विभाग ने अधिकांश नकदी ओडिशा में बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े परिसरों से बरामद की. नोटों की गिनती की प्रक्रिया को तेज करने के लिए आयकर विभाग ने लगभग 40 बड़ी और छोटी मशीनें तैनात की हैं और अधिक विभाग और बैंक कर्मचारियों को बुलाया है. विभाग ने जब्त की गई नकदी को राज्य के सरकारी बैंकों तक पहुंचाने के लिए और अधिक वाहन भी हासिल किए. इसके अलावा आयकर विभाग के 100 से अधिक अधिकारियों को भी बोलांगीर जिले में कई जगहों पर तैनात किया गया है.

Tags: Income tax, Income tax department, Income tax raid, Income Tax Raids

Source link

Leave a Comment