क्या बैंक वालों की होगी चांदी? जानें हर महीने मिलेंगी 8 छुट्टी, सरकार ने इसपर क्या कहा?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई दिल्लीः देश के करीब 10 लाख बैंक कर्मचारियों को बहुत जल्द खुशखबरी मिलने वाली है. सालों से हफ्ते में दो छुट्टी की मांग कर रहे बैंक कर्मचारियों की बात सरकार ने सुन ली है. मंगलवार को शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में सरकार ने खुद कहा कि अब सार्वजनिक क्षेत्र में काम करने वाले बैंक कर्मचारियों को साप्ताहिक दो दिन की छुट्टी मिलेगी. यानी महीने के सभी शनिवार को छुट्टी रहेगी. इस प्रस्ताव पर राज्यसभा में चर्चा हुई. बताया जा रहा है कि यह प्रस्ताव जल्द ही लागू किया जाएगा. फिलहाल दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी मिलती है.

बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. राज्यसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए सरकार ने कहा है कि अब सरकारी बैंकों में काम करने वाले कर्मचारियों के पास सिर्फ 5 दिन ही काम होगा. यानी अब उनको हर शनिवार को छुट्टी मिलेगी. इससे कर्मचारियों में खुशी की लहर है. क्योंकि बैंक कर्मचारी काफी समय से यह मांग उठा रहे थे.

बैंक कर्मचारियों के काम के दबाव को भांपते हुए सरकार को यह फैसला लेना पड़ा है. आपको बता दें कि देश के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की प्रबंधन संस्था इंडियन बैंक एसोसिएशन पहले ही सभी शनिवार को बैंकों में छुट्टी घोषित करने का प्रस्ताव सरकार को सौंप चुकी है. यह जानकारी खुद सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में दी है.

राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिक ने वित्त मंत्री से बैंक में पांच दिनों तक काम करने को लेकर सवाल किया था. जिसका जवाब देते हुए वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने कहा कि इंडियन बैंक एसोसिएशन ने सरकार को सभी शनिवार को बैंकों में छुट्टी घोषित करने का प्रस्ताव सौंपा है.

क्या बैंक वालों की होगी चांदी? जानें हर महीने मिलेंगी 8 छुट्टी, सरकार ने इसपर क्या कहा?

वित्त राज्य मंत्री ने यह जरूर कहा कि 28 अगस्त 2015 को आईबीए और बैंक यूनियनों के बीच हुए समझौते के तहत हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में छुट्टी घोषित करने का फैसला लिया गया था. हालांकि, यह फैसला कब लागू होगा, इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता.

Tags: Bank holidays, Bank news

Source link

Leave a Comment