Sukhdev Singh Gogamedi Murder: राज्यपाल ने अमित शाह को दी सुखदेव गोगामेड़ी मामले पर अपडेट, बताया अब तक क्या-क्या हुआ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई दिल्ली: राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case) की हत्या के विरोध में चल रहा धरना प्रदर्शन बुधवार देर रात समाप्त हो गया. वहीं इस मामले में श्याम नगर थाना SHO योगेश गोयल को सस्पेंड किया गया है. बता दें कि इस हत्याकांड के बाद राजस्थान के राजपूत समाज में भारी आक्रोश फैल गया था. राज्यपाल कलराज मिश्र ने गोगामेड़ी मामले में गृहमंत्री अमित शाह से बात की और मामले में अपडेट दिया है.

धरना प्रदर्शन को समाप्त करने के लिए गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत ने जयपुर के मानसरोवर स्थित मेट्रो मास हॉस्पिटल के सामने चल रहे प्रदर्शन को संबोधित करते हुए इसका ऐलान किया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने 72 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी का लिखित आश्वासन दिया है. मालूम हो कि इस मामले में बीट प्रभारी और बीट कॉन्स्टेबल को भी निलंबित किया गया है.

पढ़ें- ‘पूर्व CM गहलोत और पुलिस ने सुरक्षा नहीं दी’, गोगामेड़ी हत्याकांड में पत्नी ने दर्ज कराई FIR

आज होगा अंतिम संस्कार
वहीं आज सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का अंन्तिम संस्कार होगा. अंतिम संस्कार हनुमानगढ़ में होगा. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के शव का जयपुर के सवाई सिंह अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ. शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड ने किया. शव को सुबह 7 बजे राजपूत सभा भवन ले जाया जाएगा. वहीं सुखदेव गोगामेड़ी के दोस्त अजीत सिंह जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती हैं. उन्हें 7 गोली लगी थी और वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे हैं. हमले के समय अजीत सिंह सुखदेव गोगामेड़ी के साथ ड्राइंग रूम में मौजूद थे. हमलावरों ने गोगामेड़ी के बाद अजित सिंह को गोलियों से भूना था.

Sukhdev Singh Gogamedi Murder: राज्यपाल ने अमित शाह को दी सुखदेव गोगामेड़ी मामले पर अपडेट, बताया अब तक क्या-क्या हुआ

वहीं पुलिस ने गोगामेड़ी की हत्या की जांच के लिए बुधवार को विशेष जांच टीम (SIT) गठित की. इस हत्याकांड के विरोध में राज्य में कई जगह प्रदर्शन हुए. प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर राजमार्ग जाम कर दिया और ट्रेन भी रोकी. हत्याकांड में एक मामला दर्ज किया गया था. यह मामला राज्य की डीजीपी के नाम दर्ज किया गया है. हत्या के संबंध में दर्ज की गई एफआईआर में निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्य के डीजीपी का नाम शामिल है.

Tags: Jaipur news, Rajasthan news

Source link

Leave a Comment