गजब!1 दिन में 22 किलो दूध दिया, मुर्रा भैंस को इनाम में जीता ट्रैक्टर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हिसार. हरियाणा के हिसार जिले के गांव चिकनवास के पशुपालक की भैंस ने पंजाब के धनौला में आयोजित तीन दिवसीय पशु मेले में सबसे अधिक दूध देने का रिकार्ड बनाकर पहला स्थान हासिल कर एक फार्म ट्रैक ट्रैक्टर जीता है. इस उपलब्धि पर सरपंच प्रतिनिधि वकील कुमार ने टोल प्लाजा पर पशुपालक और भैंस का माला डालकर स्वागत किया और काफिले के साथ गांव में लेकर पहुंचे.

चिकनवास निवासी पशुपालक अमित ढांडा ने बताया कि पंजाब के धनौला में तीन दिवसीय पशु मेला आयोजित किया गया. इसमें वह अपनी मुर्रा नस्ल की भैंस लेकर पहुंचे. वहां हजारों की संख्या में पशु पालक अपने पशु लेकर पहुंचे थे. इस पशु मेले में सर्वाधिक दूध निकालने की प्रतियोगिता आयोजित की गई. उनकी मुर्रा नस्ल की भैंस ने 22 किलो तीन सौ ग्राम दूध देकर पहला स्थान प्राप्त किया.

प्रथम स्थान प्राप्त करने पर एक फार्म ट्रैक ट्रैक्टर पुरस्कार स्वरूप भेंट किया गया. यह उपलब्धि हासिल कर अमित ढांडा की भैंस ने गांव व प्रदेश का नाम रोशन किया. सरपंच प्रतिनिधि वकील कुमार लांधडी, चिकनवास टोल प्लाजा पर पहुंचकर पशुपालक अमित ढांडा का माला पहना स्वागत किया. उन्हें काफिले के साथ गांव में लेकर आए. उन्होंने बताया कि देशों में देश हरियाणा, जहां दूध दही का खाना ऐसा यूं ही नहीं कहा जाता.

पंजाब में हरियाणा के हिसार जिले के गांव चिकनवास की भैंस में सबसे अधिक दूध देकर पहला स्थान प्राप्त किया और लाखों रुपये की कीमत का एक फार्म ट्रैक ट्रैक्टर जीत कर गांव का नाम प्रदेश में रोशन किया. पंजाब के धनौला में बफेलो फार्मर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दूध प्रतियोगिता में अग्रोहा के गांव चिकनवास निवासी अमित की भैंस साक्षी ने सबसे अधिक दूध देकर प्रथम स्थान पाया.

गजब!1 दिन में 22 किलो दूध दिया, मुर्रा भैंस को इनाम में जीता ट्रैक्टर

अमित ने बताया कि पंजाब में राष्ट्रीय स्तर की दुग्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. एक से तीन दिसंबर तक चली प्रतियोगिता में साक्षी का लगातार 10 राउंड तक दूध निकाला गया, जिसमें साक्षी ने सभी को पछाड़ कर पहला स्थान प्राप्त किया.

2013 से लगा पशुपालन का शौक

अमित ढांडा ने बताया कि उसे 2013 से पशुपालन का शौक हुआ और उसने अच्छी नस्ल की भैंस रखनी शुरू की. 2019 में उसने साक्षी को खरीदा था. साक्षी की दूध देने की क्षमता को देखते हुए उसे लगा कि यह भैंस कुछ अलग है.

Tags: Haryana latest news, Haryana News Today

Source link

Leave a Comment