शादी का एक कार्ड ऐसा भी…वजन करीब 2 किलो, अंदर धन, ज्ञान और विश्वास स्वरूपम का खजाना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हाइलाइट्स

शादी का अनोखा कार्ड
कार्ड में रामायण और गीता भी है
कार्ड के साथ चांदी का सिक्का भी रखा गया है

उदयपुर. देशभर में बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन बन चुके राजस्थान में अब केवल सेलिब्रिटी ही यहां आकर शादियां नहीं करती हैं बल्कि यहां के लोग भी कई नवाचार कर रहे हैं. रॉयल और लग्जरी शादी समारोह के लिए प्रसिद्ध राजस्थान में हाल ही में हुई एक महंगी शादी का कार्ड काफी चर्चा में बना हुआ है. इस कार्ड का वजन ही करीब दो किलो है. वहीं कार्ड का बॉक्स कार्विंग किया हुआ है. शादी समारोह के इस निमंत्रण-पत्र में केवल शादी के प्रोग्राम की ही जानकारी नहीं है बल्कि और भी बहुत कुछ है.

यह कार्ड है राजस्थान के मिराज समूह के एमडी मदन पालीवाल के पुत्र मंत्रराज की शादी का. यह शादी समारोह बीते 27 नवंबर को हुआ था. उसके बाद 2 दिसंबर को नाथद्वारा में रिसेप्शन किया गया था. इसमें बड़ी तादाद में बॉलीवुड सेलिब्रिटी और राजनीतिक जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे.

वेलवेट के एक बैग में रखा गया है
इस शादी का कार्ड लकड़ी के बॉक्स पर खूबसूरत कार्विंग किया हुआ था. यह कार्ड करीब 2 किलो वजनी है. लकड़ी के बॉक्स में बने वैवाहिक कार्ड को वेलवेट के एक बैग में रखा गया. इस कार्ड में मुरारी बापू द्वारा हस्तलिखित बधाई संदेश के अलावा शादी समारोह के कार्यक्रम की जानकारियां थी.

रामायण और भागवत गीता की किताबें भी रखी गईं
इसके साथ ही रामायण और भागवत गीता की किताबें भी रखी गईं. यही नहीं धूप बत्ती के साथ एक चांदी का सिक्का भी कार्ड में रखा गया था. मदन पालीवाल के पुत्र मंत्रराज की शादी का यह कार्ड सुर्खियों में है. चर्चा यह भी है कि शाही शादियां और भी कई हुई हैं लेकिन इस तरह के अनूठे कार्ड बनाने का कार्य मदन पालीवाल द्वारा पूर्व में भी किए गए हैं.

शिव प्रतिमा विश्वास स्वरूपम की एक तस्वीर भी है
शाही शादी के इस कार्ड में दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा विश्वास स्वरूपम की एक तस्वीर भी है जो इसे और भी खूबसूरत बना रही है. यह कार्ड मांगलिक आयोजनों के बाद भी काम का है. इसकी इसमें साफ तौर पर जानकारी दी गई है कि लकड़ी के इस खूबसूरत बॉक्स को बाद में पूजन सामग्री या ज्वेलरी बॉक्स के रूप में काम में लिया जा सकता है.

Tags: Rajasthan news, Udaipur news, Unique news, Unique wedding

Source link

Leave a Comment