
नई दिल्ली. दक्षिण दिल्ली के सैनिक फॉर्म इलाके में तेंदुआ देखे जाने की हालिया खबरों के बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है. लोगों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए हाई कोर्ट ने वन विभाग को दिशानिर्देश जारी किए हैं. हाई कोर्ट ने कहा है कि वह इस महीने वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के नजदीक होने वाले ‘वॉक विद वाइल्डलाइफ’ कार्यक्रम का आयोजन न करें. कोर्ट का मानना है कि एक तरह का कार्यक्रम लोगों को जिंदगी को खतरे में डाल सकता है.
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सैनिक फॉर्म इलाके में तेंदुआ देखे जाने की घटना का भी जिक्र किया. कोर्ट ने वन विभाग से सवाल किया कि आप जानते है कि असोला भट्टी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में कितने तेंदुए है. सैनिक फॉर्म में जो तेंदुआ घुस आया था, उसका क्या हुआ. क्या आप उसे पकड़ पाए है? सुनवाई के दौरान मौजूद वन विभाग के अधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए केवल सीमित संख्या में लोगों को अनुमति दी जाएगी.
इस पर हाई कोर्ट ने कहा कि वन विभाग स्थिति की गंभीरता को नहीं समझ रहा हैं. वहां करीब 100 लोग को कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी गई है. जबकि आप बताइए कि सेंचुरी में कुल कितने तेंदुए हैं? आप इस तरह की स्थिति को संभालने के लिए तैयार नहीं हैं. हम लोगों को इस तरह को जोखिम में नहीं पड़ने दे सकते
.
FIRST PUBLISHED : December 5, 2023, 18:24 IST





