हरियाणाः पश्चिमी यमुना लिंक नहर में  मिला महिला का शव, मचा हड़कंप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनीपत. सोनीपत के गांव ककरोई में उसे समय सनसनी फैल गई जब एक 40 वर्षीय महिला का शव पश्चिमी यमुना लिंक नहर में मिला. सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को बाहर निकला गया. महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है. सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है.

जानकारी के अनुसार, गांव ककरोही के ग्रामीणों ने पश्चिमी यमुना लिंक नहर में एक महिला का शव बहता हुआ दिखाई दिया. आसपास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी. सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से महिला के शव को नहर को बाहर निकल गया. महिला की आयु 40 साल बताई जा रही है. वहीं, आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ के बाद भी अभी तक महिला की कोई पहचान नहीं हो पाई है. सदर थाना पुलिस महिला की पहचान के लिए प्रयास कर रही है. एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था. महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया है.

हरियाणाः पश्चिमी यमुना लिंक नहर में  मिला महिला का शव, मचा हड़कंप

सदर थाना प्रभारी करमजीत ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक महिला का शव ककरोई के पास नहर में बह रहा है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकल गया है. मृतक महिला के भी पहचान नहीं हो पाई है. महिला की आयु 40 साल के आसपास है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है. महिला की पहचान के लिए भी प्रयास किया जा रहे हैं.

Tags: Haryana news live, Haryana News Today

Source link

Leave a Comment