तेलंगाना में कांग्रेस कैसे मजबूत हुई… बीआरएस किन वजहों से पिछड़ गई? जानें 5 बड़े कारण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई दिल्‍ली. तेलंगाना में रुझानों के अनुसार कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है. वहां पर पिछले नौ वर्षों से सत्‍ता में काबिल बीआरएस सुप्रीमो के चन्‍द्रशेखर की कुर्सी डगमगाती दिख रही है. आखिर कुछ समय पहले तक मजबूत स्थितियों में दिख रहे के चन्‍द्रशेखर का राजनीतिक किला क्‍यों ढह रहा है और कांग्रेस ने जनता के बीच मजबूत स्थिति बना ली, आइए जानें.

बीआरएस के कमजोर होने के कारण

  • पहले बात करते हैं कि बीआरएस सुप्रीमो के चन्‍द्रशेखर की. उनके कमजोर होने कका पहला कारण वहां की जनता को लगने लगता था कि पिछले नौ वर्षों से सत्‍ता का संचालन एक ही परिवार से हो रहा है.
  • दूसरा वहां का सरकारी कर्मचारी वेतन समय पर न मिलने की वजह से नाराज चल रहा था. वहां पर वेतन महीने की 18-16 तारीख को आ रहा था.
  • तीसरा ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर भी नाराजगी थी. पति और पत्‍नी दोनों की पोस्टिंग अलग-अलग होने से परेशान हो रहे थे.
  • – चौथा कारण नौकरियों के पेपर कई बार लीक हुए. इस वजह से युवा परेशान था, वो तैयारी कर परीक्षा देता था, लेकिन पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द हो जाती थी.
  • पांचवां कारण भी युवाओं की नाराजगी थी. पिछले नौ वर्षों में तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग का एक भी नोटिफिकेशन ठीक से नहीं निकला है, जो निकला उनमें कोई न कोई गड़बड़ी हुई. इस वजह से युवा बीआरएस से नाराज था.

कांग्रेस के मजबूती के ये हैं पांच कारण

  • पहला कांग्रेस ने रैलियों में कहा कि नौ साल से वे बीआरएस को देख रहे हैं, एक बार कांग्रेस को मौका दें. इस बात को लोगों ने गंभीरता से लिया.
  • दूसरा कांग्रेस ने घोषणापत्र में 6 गारंटी योजना दी है. यह कांग्रेस की मजबूती का बहुत बड़ा कारण है. कांग्रेस ने 500 रुपये का सिलेंडर देने की घोषणा की है.
  • तीसरा कांग्रेस जो भी घोषणा करती, बीआरएस अगले दिन उससे बढ़कर घोषणा करती. इससे वहां के लोगों को लगने लगा कि बीआरएस ने जब सत्‍ता में रहते हुए कुछ नहीं किया तो बाद में क्‍या करेगी.
  • चौथा कांग्रेस सभी तेलंगाना आंदोलन सेनानियों को 250 वर्ग गज का आवास स्थल प्रदान करने की बात कही है.
  • वहीं पांचवां ‘युवा विकासम’ योजना के तहत छात्रों को ₹ 5 लाख की सहायता प्रदान की जाएगी.

Tags: Congeress, Telangana, Telangana News

Source link

Leave a Comment