बच्चियों के लिए खास है मोदी सरकार की ये योजना, पढ़ाई-लिखाई का निकल जाएगा खर्च, 8 फीसदी मिलेगा ब्याज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार महिलाओं व लड़कियों के उत्थान के लिए तमाम प्रयास कर रही है और इसके लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है. इसी कड़ी में मोदी सरकार की सुकन्या समद्धि योजना की शुरुआत की गई. यह योजना 10 साल तक की बच्चियों के लिए है. इस योजना की शुरुआत साल 2014 में हुई थी. इस स्कीम को खासतौर पर महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया था.

इस स्कीम के तहत आप 10 साल तक की बच्ची के सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाकर 250 रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये प्रति वर्ष का निवेश करके तगड़ा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं. बेटी के नाम पर चलाई जाने वाली इस स्कीम के तहत बच्ची 18 वर्ष की आयु पार करने के बाद जमा राशि का 50 फीसदी तक निकाल सकती है. वहीं 21 वर्ष की आयु में पूरे पैसे निकाले जा सकते हैं. इस स्कीम में निवेश करके आप बेटी की पढ़ाई और शादी के खर्च के टेंशन से मुक्त हो जाएंगे.

बच्चियों के लिए खास है मोदी सरकार की ये योजना, पढ़ाई-लिखाई का निकल जाएगा खर्च, 8 फीसदी मिलेगा ब्याज

इस स्कीम के तहत जमा राशि पर सरकार फिलहाल 8 फीसदी ब्याज दर का लाभ दे रही है. सुकन्या समृद्धि योजना भारत की एक छोटी बचत योजना है, जिसकी शुरुआत ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत की गई, जिसके अंतर्गत माता-पिता या कानूनी अभिभावक कन्या के नाम से खाता खोल सकते हैं. इस योजना के अंतर्गत खाता खुलवाने के लिए बच्ची की आयु सीमा 10 साल से कम होनी चाहिए.

Tags: Modi government, Narendra modi

Source link

Leave a Comment