Rajasthan Assembly Result : बीजेपी ने नहीं दिया टिकट, तो निर्दलीय ही उतरे मैदान में, और जीत गए चुनाव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई दिल्ली. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिल गया है. बीजेपी को 115 जबकि कांग्रेस को 69 सीटों पर जीत मिली. राजस्थान में 8 निर्दलीय उम्मीदवारों के सिर पर जीत का ताज सजा. सबसे चौंकाने वाला परिणाम डीडवाना सीट पर देखने को मिला, जहां वसुंधरा राजे के करीबी माने जाने वाले युनूस खान ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की.

डीडवाना सीट पर 2392 वोट से जीते युनूस खान
पूर्व सीएम वसुंधराराजे के करीबी माने जाने वाले और भाजपा के इकलौते मुस्लिम चेहरा रहे यूनूस खान ने पार्टी से टिकट न मिलने पर निर्दलीय पर्चा भरा था. पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने यूनुस खान को सचिन पायलट के सामने टोंक सीट से मुकाबला करने के लिए चुनावी मैदान में उतारा था. हालांकि खान पायलट से चुनाव हार गए थे. युनूस खान पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार में परिवहन मंत्री रह चुके हैं.

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले 3 नेता हारे
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने और उसके टिकट पर चुनाव लड़ने वाले तीन नेताओं को हार का सामना करना पड़ा. इसमें बाड़ी से निवर्तमान कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा शामिल हैं. कांग्रेस द्वारा बाड़ी सीट के लिए टिकट की घोषणा किए जाने से कुछ समय पहले ही मलिंगा बीजेपी में शामिल हुए थे और उन्हें उम्मीदवार बनाया गया था.

इसी तरह कांग्रेस की पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा ने भी भाजपा में शामिल होकर नागौर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा. वह अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी हरेंद्र मिर्धा से 14,620 वोटों के अंतर से हार गईं.

इसके अलावा, धौलपुर सीट से 2018 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर लड़ने वाले शिवचरण सिंह कुशवाह भाजपा में शामिल हो गए थे और उन्हें टिकट मिल गया. उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी शोभारानी कुशवाह ने हराया.

Source link

Leave a Comment