
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगता है कि पांचवीं बार भी मुख्यमंत्री बनने वाले हैं. वह अगर कुशल वक्ता और चतुर राजनीतिज्ञ के तौर पर जाने जाते हैं तो उनकी प्रेम कहानी भी काफी दिलचस्प है. एक समय था जबकि उन्होंने आजीवन कुंवारे रहने का फैसला किया था लेकिन ऐसा क्या हुआ कि एक लड़की को उन्होंने देखा तो उसके दीवाने हो गए. उससे प्यार करने लगे. क्या हुआ फिर इस प्रेमकहानी का.





