कैश फॉर क्वेरी मामला: क्या महुआ मोइत्रा के साथ है टीएमसी? ममता बनर्जी ने कहा- अपनी लड़ाई लड़ने में वह…

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोलकाता. पैसे लेकर सवाल पूछने संबंधी मामले में सांसद महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश के बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को कहा कि पार्टी अपनी सांसद के साथ खड़ी है.

बनर्जी ने यह भी कहा कि मोइत्रा इस लड़ाई को लड़ने में पूरी तरह सक्षम हैं. मोइत्रा के निष्कासन की अनुशंसा से संबंधित लोकसभा की आचार समिति की रिपोर्ट सदन में पेश नहीं किए जाने पर विपक्षी सांसदों ने आश्चर्य व्यक्त किया जबकि सोमवार के एजेंडे में इसे शामिल किया गया था.

17 राज्यों में अब भगवा रंग, लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा ‘मोदी मैजिक’, जानें कैसे साल दर साल बढ़ा BJP का ग्राफ

प्रश्नकाल के बाद यह रिपोर्ट पेश की जानी थी लेकिन दोपहर एक बजे भोजनावकाश के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित किए जाने तक पेश नहीं की गई. टीएमसी महासचिव बनर्जी ने कहा, ‘महुआ मोइत्रा अपनी लड़ाई खुद लड़ने में सक्षम हैं. पार्टी इस मामले में उनके साथ है.’

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने वकील जय अनंत देहाद्राई के माध्यम से मोइत्रा के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को शिकायत भेजी थी, जिसमें उन पर अडाणी समूह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाना बनाने के लिए कारोबारी दर्शन हीरानंदानी के कहने पर सदन में सवाल पूछने के बदले रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है.

भाजपा सांसद विनोद कुमार सोनकर की अध्यक्षता वाली लोकसभा आचार समिति ने इस महीने की शुरुआत में अपनी रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें मोइत्रा को निष्कासित करने की सिफारिश की गई थी.

Tags: Mahua Moitra, Mamata banerjee, TMC

Source link

Leave a Comment