VIDEO: ‘और मार भाई…’ दोस्त ने एग्जाम में नहीं बताया आंसर, बीच मैदान में ले जाकर पीट दिया, लोगों ने लिए मजे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वायरल क्लिप में दो लड़के मैदान में एक-दूसरे को जमकर पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं. पिटाई की वजह बेहद दिलचस्प है. कहा जा रहा है कि दोनों दोस्त हैं, जिसमें से एक एग्जाम में उत्तर न बताने पर मार खा रहा है. हालांकि वह भी पलटवार करने की कोशिश करता है, लेकिन सफल नहीं हो पाता.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्वीटर) पर Ghar ke Kalesh नाम के अकांउट से वीडियो शेयर किया गया. इसके कैप्शन में लिखा कि 2 लड़के स्कूल के ग्राउंड में एग्जाम में आंसर न बताने पर एक-दूसरे को पीट रहे हैं. वीडियो में 2 लड़कों को लाल और पीले टी-शर्ट में देखा जा सकता है. लाल टी-शर्ट वाला स्टूडेंट पीले टी-शर्ट वाले को जमकर पीट रहा है, हालांकि पीले टी-शर्ट वाला भी पलटवार करने की कोशिश करता है, लेकिन वह उसे मार नहीं पाता. ग्राउंड में खड़े और छात्र तमाशा देख रहे होते हैं, कुछ को कबीर सिंह कहते हुए भी सुना जा सकता है.

VIDEO: मंगवाई थी चिकन बिरयानी, अंदर मिली मरी हुई छिपकली… सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

VIDEO: 'और मार भाई...' दोस्त ने एग्जाम में नहीं बताया आंसर, बीच मैदान में ले जाकर पीट दिया, लोगों ने लिए मजे

वीडियो पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि यहां भी रेड हाउस जीत गई है, क्योंकि लाल टी-शर्ट पहना लड़का पीले टी-शर्ट वाले को जमकर पीट रहा था. दूसरे ने कहा, “हां भाई आंसर क्यों नहीं बताया और मार.” तीसरे ने कहा, “पीले वाले के लिए मुझे बहुत बुरा लग रहा है.” चौथे यूजर ने कहा कि यह तो निब्बा-निब्बा की लड़ाई है.

Tags: Latest viral video, Social media, Twitter

Source link

Leave a Comment