उत्तरकाशीः अब SIT करेगी होमस्टे में युवती की संदिग्ध मौत की जांच, शव का किया अंतिम संस्कार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बलबीर सिंह परमार

उत्तरकाशी. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी विकासखंड के अंतर्गत संगमचट्टी क्षेत्र के भंकोली गांव निवासी अमृता रावत (20) की संदिग्ध मौत मामले में अब एसआईटी जांच करेगी. एसपी अर्पण यदुवंशी ने एसआइटी जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने सीओ अनुज कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय एसआइटी टीम गठित की है. जांच टीम पांच दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी.

जानकारी के अनुसार, शनिवार को मृतका के पिता की तहरीर पर मनेरी थाना में होमस्टे मालिक और उसके कुक मैन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था. युवती ने आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई है, इसकी गुत्थी सुलझाने का प्रयास पुलिस कर रही है. पुलिस ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है. गठित एसआइटी जांच टीम इस मामले में गहन पूछताछ कर रही है. परिजनों ने रविवार को जिला अस्पताल से शव उठाकर केदाघाट पर उसका अंतिम संस्कार भी कर लिया. एसपी ने कहा कि जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है. रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई होगी.

क्या है मामला

बता दें कि उत्तरकाशी निवासी का संगमचट्टी क्षेत्र के कफनौल गांव में होमस्टे है. इस होमस्टे में भंकोली गांव निवासी अमृता रावत (20) पिछले एक साल से नौकरी करती थी. शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे अमृता का शव होमस्टे के कमरे में लटका मिला. सूचना पर मनेरी थाने से एसएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. बाद में मामले पर काफी हंगामा हुआ था.

उत्तरकाशीः अब SIT करेगी होमस्टे में युवती की संदिग्ध मौत की जांच, शव का किया अंतिम संस्कार

नौकर और मालिक गिरफ्तार

घटना के बाद होमस्टे के मालिक और नौकर को गिरफ्तार कर लिया गया था. उधऱ, घटना के बाद ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा था. लोगों ने नौकर को मारने का भी प्रयास किया था. लेकिन पुलिस ने उसे बचा लिया था.

Tags: Dehradun Latest News, Uttarakhand Police

Source link

Leave a Comment