
Second luxury train after Vande Bharat. वंदेभारत एक्सप्रेस लोगों की पसंदीदा ट्रेन बन चुकी है. यही वजह है कि रेलवे मंत्रालय पूर्वोत्तर के राज्यों को छोड़कर सभी राज्यों में इस ट्रेन का संचालन कर रही है. ज्यादातर वंदेभारत में आक्यूपेंसी रेट बेहतर चल रहा है. यही वजह है कि भारतीय रेलवे अब वंदेभारत स्लीपर भी चलाने जा रही है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वंदेभारत के बाद अगर सुविधाओं के मामले में दूसरे नंबर की ट्रेन की बात की जाए तो कौन सी ट्रेन होगी. आइए जानते हैं.
मौजूदा समय देश में 33 वंदेभारत एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है. दो ट्रेनें रिजर्व में रखी गयी हैं. वंदेभारत की सर्विस की बात करें तो आना-जाना मिलकर 70 सर्विस शुरू हो चुकी हैं. ये ट्रेन देश की सबसे लग्जरी ट्रेन हैं. हालांकि लग्जरी ट्रेनों में वंदेभारत के अलावा कई अन्य प्रीमियम ट्रेनें भी हैं. इसमें तेजस, शताब्दी, राजधानी और हमसफर हैं. अगर बात की जाए तो वंदेभारत के बाद देश में दूसरी सबसे लग्जरी ट्रेन की, तो आईआरसीटीसी द्वारा संचालित ट्रेन तेजस का नाम आएगा. यह ट्रेन भी आधुनिक सुविधाओं वाली लग्जरी ट्रेन है.
मौजूदा समय तेजस दो रूटों पर चल रही है. पहला रूट दिल्ली से लखनऊ है और दूसरा मुंबई से अहमदाबाद. हालांकि अन्य प्रीमियम ट्रेनों के मुकाबले ये दोनों तेजस कम दूरी तय करती हैं और केवल दो ट्रेनों का संचालन हो रहा है.
अब बात करते हैं तेजस की सुविधाओं की. तेजस ट्रेन सिटिंग वाली है, यानी इसमें बैठकर यात्रा की जा सकती है, लेकिन इसकी सीटें शताब्दी जैसी सिटिंग ट्रेन से काफी सुविधाजनक हैं. इतना ही नहीं इसका इंटीरियल भी काफी खूबसूरत है. सभी सीटों पर चार्जिंग प्वाइंट लगे हैं, जिससे लैपटॉप या मोबाइल चार्ज किया जा सकता है. अगर खानपान की बात करें तो अन्य प्रीमियम ट्रेनों की तुलना में काफी अच्छा खाना मिलता है. इस तरह वंदेभारत के बाद देश की दूसरी लग्जरी ट्रेन तेजस है.
.
Tags: Business news, Indian railway, Tejas Express Train, Tejas Rake, Vande bharat, Vande bharat train
FIRST PUBLISHED : December 3, 2023, 14:45 IST





