
कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने रविवार को दावा किया कि तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का अच्छा प्रदर्शन उसकी सफलता से ज्यादा कांग्रेस की ‘विफलता’ है. मध्य प्रदेश और राजस्थान दोनों राज्यों में भाजपा जीत की ओर बढ़ रही है, जबकि छत्तीसगढ़ में उसने काफी बढ़त हासिल कर ली है.
टीएमसी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने सोशल मीडिया पर संदेश में कहा, “इन तीन राज्यों में यह भाजपा की सफलता से ज्यादा कांग्रेस की विफलता है.” कांग्रेस तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पर जीत हासिल करती हुई दिख रही है.
1) তিন রাজ্যে এটা যত না বিজেপির সাফল্য, তার চেয়ে বেশি কংগ্রেসের ব্যর্থতা।
2) ভিন রাজ্যে জিততেও @MamataOfficial র স্কিমগুলি নকল করেছে অন্য দল।
3) লোকসভা ভোটে এর প্রভাব পড়বে না। মিলিত INDIA জোটের প্রভাব থাকবে।
4) দেশে বিজেপিকে হারানোর লড়াইতে নেতৃত্ব দেওয়ার দল @AITCofficial— Kunal Ghosh (@KunalGhoshAgain) December 3, 2023
घोष ने दावा किया कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनावों के नतीजे कुछ ही महीने दूर लोकसभा चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण चुनावी घटनाक्रम है, लेकिन इसका आम चुनावों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “टीएमसी वह पार्टी है जो देश में भाजपा को हराने की लड़ाई में नेतृत्व प्रदान कर सकती है.” टीएमसी नेता ने दावा किया कि इन राज्यों में चुनाव जीतने के लिए अन्य पार्टियों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कल्याणकारी योजनाओं को आत्मसात किया है.
.
FIRST PUBLISHED : December 3, 2023, 16:07 IST





