
राजस्थान में बीजेपी की जबरदस्त जीत के बाद मुख्यमंत्री पद की दौड़ में जो नया नाम बहुत मजबूती से उभरा है, वो हैं बाबा बालकनाथ. वो योगी हैं. उसी नाथ संप्रदाय से ताल्लुक रखते हैं, जिससे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आते हैं. दोनों के संबंध भी बहुत अच्छे हैं. जानते हैं बाबा बालकनाथ के बारे में जो राजस्थान में बीजेपी के फायरब्रांड नेता की छवि रखते हैं.





