Solan Mayor Elections: बहुमत में कांग्रेस, फिर भी नहीं चुन पा रही मेयर और डिप्टी मेयर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोलन.  हिमाचल प्रदेश के सोलन नगर निगम के लिए मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव कांग्रेस के लिए गले का फांस बन रहा है. यहां पर बहुमत में होने पर भी कांग्रेस मेयर और डिप्टी मेयर का चयन नहीं कर पा रही है. पार्टी के पार्षदों में गुटबाजी के लिए चलते अब ऑब्जर्वर को कमान संभालनी पड़ रही है.

रविवार को उद्योग मंत्री हर्षवर्धन  चौहान, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, सीपीएस संजय अवस्थी  बतौर ऑब्ज़र्वर यहां पर पहुंचे औऱ उन्होंने नगर निगम चुनावों को लेकर पार्षदों की नब्ज़ टटोलने का प्रयास किया.

दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस  के पास बहुमत है और फिर भी वह मेयर और डिप्टी मेयर  का  चयन नहीं कर पा रही है. महत्वकांक्षी हो चुके कांग्रेस पाषर्द अब दो गुटों में बंट गए हैं. दोनों  गुटों को उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चाहौन, विक्रमादित्य सिंह और संजय अवस्थी  ने एकता का पाठ पढ़ाया है. हालांकि, महत्वकांशी पार्षदों  के अहम के आगे मंत्रियों की भी एक ना चली और  बैठक बेनतीजा रही.

Solan Mayor Elections: बहुमत में कांग्रेस, फिर भी नहीं चुन पा रही मेयर और डिप्टी मेयर

सीएम की दी जाएगी रिपोर्टः मंत्री

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मेयर और डिप्टी मेयर के चयन को लेकर  संतुलन बनाने का प्रयास किया जा रहा है. बैठक में दोनों गुटों को सुना गया है. उनकी मांगें क्या हैं और वह क्या नहीं चाहते हैं, इस बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई है. उन्होंने कहा कि दोनों  पक्षों की बात को सुनकर अब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को विस्तृत रिपोर्ट दी जाएगी. इसके आधार पर अब मुख्यमंत्री निर्णय लेंगे कि कौन मेयर और डिप्टी मेयर का कैंडिडेट होगा. जल्द ही सोलन को नया मेयर और डिप्टी मेयर मिल जाएगा. गौरतलब है कि सोलन नगर निगम में कांग्रेस के 7 पार्षद, भाजपा के 7 और एक निर्दलीय पार्षद है. साथ ही विधायक को भी वोट डालने का अधिकार है. ऐसे में सोमवार को चुनाव होने की संभावना है.

Tags: Himachal Politics, Himachal pradesh, Himachal Pradesh Assembly Election, Solan, Solan news

Source link

Leave a Comment