
नई दिल्ली. चुनावी नतीजों में कांग्रेस पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ा. राजस्थान में अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार गिर गई. यहां बीजेपी ने बाजी मारी. वहीं, मध्य प्रदेश में सरकार बनाने की आस देख रही पार्टी के तगड़ा झटका लगा है. राहुल गांधी की तरफ से इस शिकस्त पर प्रतिक्रिया आई. उन्होंने कहा कि जनादेश को हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं. विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी. तेलंगाना में कांग्रेस पहली बार सरकार बनाने जा रही है. इसपर उन्होंने कहा कि प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम जरूर पूरा करेंगे.
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर तीन राज्यों में हार को स्वीकार किया. उन्होंने कहा, ‘मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं – विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी. तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद. प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम जरूर पूरा करेंगे. सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया.’
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं – विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी।
तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद – प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम ज़रूर पूरा करेंगे।
सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 3, 2023
बड़ी जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से भी रिएक्शन आया. उन्होंने कहा, ‘जनता-जनार्दन को नमन! मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है, उनका भरोसा भाजपा में है. इन चुनावों में भाजपा के प्रति स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद बरसाने के लिए उन्होंने सभी राज्यों की जनता, विशेषकर महिलाओं और युवाओं का धन्यवाद किया. मैं उन्हें भरोसा देता हूं कि आपके कल्याण के लिए हम निरंतर अथक परिश्रम करते रहेंगे.’
.
Tags: All India Congress Committee, Assembly elections, Assembly Elections 2023, Rahul gandhi
FIRST PUBLISHED : December 3, 2023, 18:04 IST





