
नई दिल्ली. चुनाव आयोग ने रविवार को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अंजनी कुमार को सस्पेंड कर दिया है. सूत्रों ने बताया कि राज्य पुलिस के नोडल अधिकारी संजय जैन और नोडल अधिकारी (व्यय) महेश भागवत के साथ डीजीपी ने मतगणना के बीच हैदराबाद में कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष एवं उम्मीदवार अनुमूला रेवंत रेड्डी से उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस चीफ को फूलों का एक गुलदस्ता भी भेंट किया.
तेलंगाना राज्य में कांग्रेस पार्टी पहली बार सरकार बनाने जा रही है. कांग्रेस ने यहां सत्ताधारी बीआरएस को मात दी. माना जा रहा है कि राज्य में आने वाली नई सरकार के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट करने के मकसद से डीजीपी फूलों का गुलदस्ता लेकर वहां गए थे लेकिन चुनाव संपन्न होने से पहले ऐसा करना आचार संहिता का उल्लंघन है.
यह भी पढ़ें:- सच हुई राहुल गांधी की भविष्यवाणी, पीयूष गोयल का Moye Moye वीडियो, लोगों ने भी लिए मजे
सूत्रों ने बताया कि कुल 2,290 में से एक उम्मीदवार और चुनाव मैदान में उतरे 16 राजनीतिक दलों में से एक राजनीतिक दल के स्टार प्रचारक से मिलने का फैसला करना लाभ लेने के दुर्भावनापूर्ण इरादे का एक स्पष्ट संकेत है. सूत्रों ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने डीजीपी कुमार को निलंबित करने का आदेश दिया है.

कांग्रेस पार्टी को राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हार का सामना करना पड़ा. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर तीन राज्यों में हार को स्वीकार किया. उन्होंने कहा, ‘मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं – विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी. तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद. प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम जरूर पूरा करेंगे. सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया.’
.
Tags: Assembly elections, Assembly Elections 2023, Telangana Assembly Elections, Telangana News
FIRST PUBLISHED : December 3, 2023, 18:26 IST





