बीजेपी के वेंकट रमण रेड्डी कौन हैं? जिन्होंने KCR और कांग्रेस के भावी मुख्यमंत्री को हरा दिया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई दिल्ली. तेलंगाना के प्रतिष्ठित कामारेड्डी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के कटिपल्ली वेंकट रमण रेड्डी ने प्रदेश के मौजूदा मुख्‍यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) प्रमुख के चंद्रशेखर राव और राज्य कांग्रेस प्रमुख ए रेवंत रेड्डी के खिलाफ जीत हासिल की है. चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल घोषित संपत्ति 49.7 करोड़ रुपये है, जिसमें 2.2 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 47.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है. उनकी कुल घोषित आय 9.8 लाख रुपये है, जिसमें 4.9 लाख रुपये स्वयं की आय है.

कटिपल्ली वेंकट रमण रेड्डी पर कुल 58.3 लाख रुपये की देनदारी है. उसके खिलाफ 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं. तेलंगाना की कामारेड्डी सीट उस समय से चर्चा में है जब यहां से मौजूदा मुख्‍यमंत्री केसीआर ने चुनाव लड़ना तय किया था तो वहीं कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्‍यक्ष रेवंत रेड्डी को इस सीट से उतारा था. यहां रोचक मुकाबला था, लेकिन ये दोनों बड़े नेता एक साथ मात खा गए और उन्‍हें भाजपा के कटिपल्‍ली ने हरा दिया है. इस हॉट सीट पर पूरे देश की नजरें लगी हुई थीं.

स्‍थानीय लोगों ने समर्थन दिया, रमण रेड्डी ने बताया जीत का कारण
कटिपल्ली वेंकट रमण रेड्डी ने कामारेड्डी सीट 6,741 वोटों के अंतर से जीती है. उन्‍होंने बताया कि मैंने उन दोनों को सामान्य उम्मीदवार के रूप में लिया. यहां के स्‍थानीय लोगों ने मेरा बहुत समर्थन किया है और यही कारण है कि मैं यहां से जीता हूं…मैं कामारेड्डी से विधायक बन गया हूं. मैं कहना चाहता हूं कि मैं सिर्फ 65,000 मतदाताओं का विधायक नहीं हूं, बल्कि मैं 4 लाख लोगों का विधायक हूं.

बीजेपी के वेंकट रमण रेड्डी कौन हैं? जिन्होंने KCR और कांग्रेस के भावी मुख्यमंत्री को हरा दिया

तेलंगाना में कांग्रेस सरकार बनाने की ओर
तेलंगाना में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए सरकार बनाने की ओर कदम उठा दिए हैं और इसका श्रेय कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष रेवंत रेड्डी को दिया जा रहा है. वे दो सीटों से मैदान में थे और उन्‍होंने कोडंगल से जीत दर्ज की है. इधर, मुख्‍यमंत्री केसीआर ने भी गजवेल से चुनाव जीता है; वे पहले भी इसी सीट से चुने गए थे. 2008 के परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, कामारेड्डी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में अनुसूचित जाति की आबादी 14.73% और अनुसूचित जनजाति की अनुमानित आबादी 4.67% है. जिस जिले में यह निर्वाचन क्षेत्र आता है, उसका अनुमानित साक्षरता स्तर 48.49% है. भारत की जनगणना, 2011 के अनुसार. 2023 के तेलंगाना विधानसभा चुनावों में, निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2,45,822 पात्र मतदाता थे, जिनमें से 1,18,718 पुरुष और 1,27,080 महिलाएं थीं और 24 पंजीकृत मतदाता तीसरे लिंग के थे.

Tags: CM KCR, Telangana Assembly Elections, Telangana News

Source link

Leave a Comment