कांग्रेस पर बरसे गुलाम नबी आजाद, बोले- उसके एजेंडे में अब अल्पसंख्यक नहीं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

तीनों हिंदी भाषी राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की बुरी हार के बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने हमला बोला है. पूर्व कांग्रेस नेता और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस के एजेंडे में अब अल्पसंख्यकों का कोई मुद्दा नहीं है. इसी कारण उसकी इतनी बुरी हार हुई है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने एजेंडे में अल्पसंख्यकों के किसी मुद्दे को नहीं रखा है. पूरे देश में अल्पसंख्यक तमाम मुद्दों से जूझ रहे हैं. आजाद ने आगे कहा कि बीते 20-25 दिनों में उन्होंने देखा कि कांग्रेज जो खुद को अल्पसंख्यकों का मसीहा बताती है, उसने अल्पसंख्यक शब्द तक के बारे में बात नहीं की. अब उसके एजेंडे में अल्पसंख्यक नहीं हैं.

चार राज्यों में से केवल तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी जीत हासिल कर पाई है. छत्तीसगढ़ में उम्मीद थी कि वह सत्ता में वापसी करे, लेकिन दोपहर होते-होते नतीजे पूरी तरह बदल गए. इस हार के साथ कांग्रेस पार्टी का उत्तर भारत में करीब-करीब सफाया हो गया है. केवल हिमाचल प्रदेश में पार्टी की सरकार बची हुई है.

Tags: Assembly election

Source link

Leave a Comment