Rajasthan Election Result: पीएम मोदी की गांरटी के आगे ध्वस्त हुई गहलोत की गारंटियां, सत्ता में लौटी बीजेपी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हाइलाइट्स

राजस्थान विधानासभा चुनाव परिणाम
राजस्थान से हुई कांग्रेस की गहलोत सरकार की विदाई
राजस्थान में गहलोत सरकार के 17 मंत्रियों की हुई करारी हार

जयपुर. राजस्थान विधानसभा चुनाव में पीएम नरेन्द्र मोदी की गारंटी के आगे सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस की गारंटियां पूरी तरह से ध्वस्त हो गई हैं. राजस्थान में बीजेपी ने स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के सत्ता से बेदखल कर दिया है. शाम सात बजे तक घोषित हुए कुल परिणामों में बीजेपी ने 112 सीटें जीत कर स्पष्ट बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके अलावा वह अभी 2 सीटों पर लगातार बढ़त बनाए हुए है.

इस विधानसभा चुनाव से पहले सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान की जनता को सामाजिक सुरक्षा समेत अन्य कई तरह की गारंटियां देने सिलसिला शुरू किया था. कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में भी सात गारंटियों का वादा किया था. सीएम गहलोत और कांग्रेस नेताओं ने प्रत्येक सभाओं में इन गारंटियों को जिक्र किया था. लेकिन विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान राजस्थान के चुनावी दंगल में उतरे पीएम मोदी ने जब मतदाताओं को सुशासन और सुरक्षा की गारंटी दी तो उसके आगे गहलोत की सभी गारंटियां ध्वस्त हो गई.

Rajasthan Election Result: पीएम मोदी की गांरटी के आगे ध्वस्त हुई गहलोत की गारंटियां, सत्ता में लौटी बीजेपी

गहलोत कैबिनेट के 17 मंत्री चुनाव हारे
सीएम अशोक गहलोत मंत्रिमंडल के 17 मंत्री चुनाव हार गए. वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी के अलावा कई बड़े दिग्गज भी चुनाव नहीं जीत पाए. इसके चलते चुनाव से पहले 156 सीट का दावा करने वाली कांग्रेस उससे भी आधे आंकड़े में सिमटकर रह गई. कांग्रेस शाम सात बजे तक घोषित हुए परिणामों में महज 70 सीटें जीत पाईं और वह केवल एक सीटों पर आगे चल रही है. इससे उसके 71 सीटों तक पहुंचने की संभावनाए हैं.

Rajasthan Election Result: गहलोत कैबिनेट के 17 मंत्री हारे, पढ़ें कौन बचा पाया सीट और किस की डूबी नैया

बीजेपी को उसके बागियों ने दी कड़ी चुनौती
दूसरी तरफ इन चुनावों में बीजेपी के कई प्रयोग सफल हो गए. बीजेपी की नए चेहरे उतारने की रणनीति काफी हद तक सफल रही. यह दीगर बात है कि कई जगह उसे भी बागियों के चलते कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा और उसे बाड़मेर की शिव तथा चित्तौड़गढ़ की सीट को गंवाना पड़ा. उसके बावजूद बीजेपी ने राजस्थान का किला फतह कर लिया है. अब वह पूरे जोश खरोश के साथ सरकार बनाने की तैयारियों में जुटी है.

Tags: Ashok gehlot, Jaipur news, Pm narendra modi, Rajasthan elections, Rajasthan news

Source link

Leave a Comment