तेलंगाना चुनाव: KCR को मिली करारी शिकस्त, हैट्रिक से चूके, मंत्रिमंडल के 6 मंत्री हारे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हैदराबाद: तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भारत राष्ट्र समिति (BRS) सरकार के छह मंत्रियों को भी हार का सामना करना पड़ा. पराजित मंत्री एर्राबेली दयाकर राव, पुव्वाडा अजय कुमार, इंद्रकरण रेड्डी, श्रीनिवास गौड, कोप्पुला ईश्वर और एस निरंजन रेड्डी हैं. विधानसभा अध्यक्ष पोचारम श्रीनिवास रेड्डी ने बांसवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र से अपने निकटतम कांग्रेसी प्रतिद्वंद्वी ई. श्रीनिवास रेड्डी पर 23,464 मतों के अंतर से जीत हासिल की.

पालकुर्थी में कांग्रेस की यशस्विनी ममीडाला ने दयाकर राव को 47,000 से अधिक वोटों से हराया, जबकि निर्मल में भाजपा के अल्लेटी महेश्वर रेड्डी ने इंद्रकरण रेड्डी को 50,000 से अधिक वोटों से शिकस्त दी. कोप्पुला ईश्वर को धर्मपुरी में कांग्रेस के ए. लक्ष्मण कुमार ने 22,000 से अधिक वोटों से हराया, जबकि निरंजन रेड्डी वानापर्थी में मेघा रेड्डी तुडी से 25,000 से अधिक वोटों से हार गए.

पढ़ें- बीजेपी के वेंकट रमण रेड्डी कौन हैं? जिन्होंने KCR और कांग्रेस के भावी मुख्यमंत्री को हरा दिया

अजय कुमार कांग्रेस के तुम्मला नागेश्वर राव से 48,000 से अधिक वोटों से हार गए, जबकि श्रीनिवास गौड को कांग्रेस के येन्नम श्रीनिवास रेड्डी ने लगभग 19,000 मतों से हराया. वहीं हार के बाद बीआरएस सुप्रीमो के.चंद्रशेखर राव को तीसरा कार्यकाल नहीं मिला. गौरतलब है कि उनकी पार्टी विधान सभा चुनावों में पिछड़ गई. के.चंद्रशेखर राव ने अलग तेलंगाना आंदोलन का नेतृत्व किया और 2001 से अपनी पार्टी को महत्वपूर्ण जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

तेलंगाना चुनाव: KCR को मिली करारी शिकस्त, हैट्रिक से चूके, मंत्रिमंडल के 6 मंत्री हारे

उन्होंने पिछले साल अपनी पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) कर दिया था. उन्होंने बीआरएस की उपस्थिति को बढ़ाने के लिए पड़ोसी महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया. केसीआर पर अक्सर वंशवादी शासन, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं.

Tags: Telangana Assembly Elections, Telangana News

Source link

Leave a Comment