हरियाणाः रिश्वत केस में आरोपी आईएएस विजय दहिया को मिला रेगुलर जमानत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

तारा ठाकुर

पंचकूला. हरियाणा में बिलों के भुगतान के बदले रिश्वत लेने के मामले में आरोपी आईएएस विजय दहिया को पंचकूला की जिला अदालत ने रेगुलर जमानत दे दी है. हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने 10 अक्टूबर को विजय दहिया को पंचकूला से गिरफ्तार किया था और गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत  में भेज दिया गया था.

आईएएस विजय दहिया के वकील अभिषेक राणा ने बताया कि इस मामले में जमानत याचिका  लगाई गई थी और उसमें हमने कहा था कि इसमें आईएएस विजय दहिया का कोई रोल नहीं है और ना ही कोई पैसे मांगे गए हैं और इन सभी बातों पर कोर्ट में बहस हुई. कोर्ट ने मामले में आईएएस विजय दहिया की जमानत मंजूर कर दी है. उन्होंने कहा कि कोर्ट ने आईएएस विजय दहिया की रेगुलर बैल मंजूर कर ली है.  उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी पूनम चोपड़ा को पहले गिरफ्तार किया गया था और उसे भी जमानत कोर्ट ने दी थी.

हरियाणाः रिश्वत केस में आरोपी आईएएस विजय दहिया को मिला रेगुलर जमानत

दरअसल, हरियाणा के फतेहाबाद के निवासी रिंकू मनचंदा की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेने के मामले में दलाल पूनम चोपड़ा को 3 लाख  रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया था. हरियाणा कौशल विकास मिशन के 50 लाख रुपए के बिल पास करवाने की एवज में यह पैसे लिए गए थे. महिला ने रिश्वत की रकम आईएएस विजय दहिया को देने की बात कही थी और इसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने आईएएस विजय दहिया को गिरफ्तार कर लिया था.

Tags: Haryana crime news, Haryana News Today

Source link

Leave a Comment