
Nagarjuna Sagar Dam Water Conflict: तेलंगाना चुनाव के नतीजे रविवार को जारी होंगे, लेकिन इससे पहले ही उसका अपने पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के साथ जल विवाद शुरू हो गया. दरअसल, आंध्र प्रदेश ने नागार्जुन सागर बांध का कार्यभार अपने हाथों में लेते हुए डैम से पानी छोड़ना शुरू कर दिया है. इसकी वजह से दोनों राज्यों में बीच तनाव पैदा हो गया. गुरुवार को लगभग 2 बजे, जब तेलंगाना के अधिकांश अधिकारी चुनावों में व्यस्त थे, तभी आंध्र प्रदेश के लगभग 700 पुलिस के जवान नागार्जुन सागर डैम से दाहिने नहर में कृष्णा नदी के प्रति घंटे 500 क्यूसेक पानी को रिलीज कर दिया.
आंध्र प्रदेश राज्य के सिंचाई मंत्री अंबाती रामबाबू ने गुरुवार सुबह एक्स पर एक संदेश में लिखा, ‘हम पीने के पानी के लिए कृष्णा नदी पर नागार्जुनसागर के दाहिनी नहर से पानी छोड़ रहे हैं.’ बाद में मंत्री स्पष्ट किया कि उन्होंने केवल वही पानी लिया है जो आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीच संधि के अनुसार उनके राज्य का है.
नहीं बचेगी ‘झुकी मीनार’! 1000 साल पुरानी इमारत पर छाया खतरा, शहर में हाई अलर्ट
रामबाबू ने मीडिया को बताया कि, ‘हमने किसी भी संधि का उल्लंघन नहीं किया है. कृष्णा नदी का 66% पानी आंध्र प्रदेश और 34% तेलंगाना का है. हमने पानी की एक भी बूंद का उपयोग नहीं किया है जो हमारा नहीं है. हमने अपने क्षेत्र में अपनी नहर खोलने का प्रयास किया. इस पानी पर पूरा अधिकार हमारा है.’

कुमारी ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश के इस कदम से, चुनाव में व्यस्त तेलंगाना में “कानून और व्यवस्था संबंधी समस्याएं” पैदा हो गईं. उन्होंने कहा कि इससे हैदराबाद और आसपास के क्षेत्रों के दो करोड़ लोगों की पेयजल आपूर्ति गंभीर रूप से बाधित हो सकती हैं. उधर, तेलंगाना के नलकोंडा जिले में आंध्र पुलिस के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए. साल 2015 में भी, आंध्र पुलिस ने बांध में इसी तरह घुसने का प्रयास किया था, लेकिन तेलंगाना के सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर इस प्रयास को रोक दिया था.
.
Tags: Andhra Pradesh, Telangana, Telangana Assembly Elections
FIRST PUBLISHED : December 2, 2023, 18:44 IST





