
नई दिल्ली. उत्तरकाशी टनल में फंसे 41 मजदूरों को 17 दिन की मशक्कत के बाद आखिर बचा लिया गया. ऋषिकेश एम्स में दो दिन तक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है. उत्तरखंड सरकार ने संबंधित राज्य सरकारों से संपर्क कर मजदूरों को उनके घर भी भिजवा दिया है. स्वयं पीएम नरेंद्र मोदी ने मजदूरों से बात की और उनके हिम्मत और जज्बे को सलाम किया. एम्स अस्पताल की निदेशक डॉक्टर मीनू सिंह पहले ही यह स्पष्ट कर चुकी हैं कि मजदूरों की शारीरिक और मानसिक स्थित एक दम दुरुस्त है. अगर पाइप के माध्यम से लगातार मजदूरों से बातचीत नहीं हो रही होती तो शायद श्रमिकों की मानसिक स्थिति इतनी अच्छी न होते.
टनल के अंदर मजदूरों को नियमित अंतराल पर खाना मुहैया कराया गया. शुरुआत में उन्हें ड्राई फ्रूट्स दिया गया. उन्हें मेवे, मुरमुरे के अलावा छोले का पोषक आहार दिया गया था. जैसे-जैसे वक्त बीतता गया, उन्हें दाल, सब्जी और चावल आदि भी खाने में उपलब्ध कराया गया. हेल्थ एक्सपर्ट्स की देखरेख में बना खाना ही अंदर मजदूरों को दिया गया. टनल से बाहर आने के बाद भी इन श्रमिकों को ज्यादा से ज्यादा लिक्विड डाइट दी गई.
यह भी पढ़ें:- Election Results 2023: लोकसभा चुनाव से पहले आखिरी बड़ा मुकाबला, इन 4M की होगी परख
मजदूत इरादों के साथ पोषक आहार बना रामबाण
रैट होल माइनिंग तकनीक से बाहर आने के बाद मजदूरों ने उनके बचाव में लगे अन्य मजदूरों को वो बादाम दिए जो उन्हें अंदर फंसे होने के दौरान कठिन परिस्थितियों में खाने के लिए दिए गए थे. ऐसी परिस्थितियों में फंसे रहने के बावजूद मजबूत इरादा और सेहतमंद आहार ही एक इंसान को जिंदा और सुरक्षित रख सकता है. टनल में मजदूर योग का सहारा ले रहे थे. साथ ही वो व्यायाम भी कर रहे थे. शरीर में पोषण की कमी बादाम से पूरी हो रही थी.

बादाम के फायदे
एक्सपर्ट्स की माने तो बादाम में 15 जरूरी पोषक तत्व जैसे विटामिन ई, प्रोटीन, राइबोफ्लेविन, मैग्निशियम और जिंक भरपूर मात्रा में होता है. बादाम में उपलब्ध प्रोटीन लोगों को न सिर्फ एनर्जी प्रदान करता है बल्कि उनकी मांसपेशियों के विकास एवं रखरखाव में काफी मदद करता है. सबसे अच्छी बात यह है कि बादाम का सेवन किसी भी रूप में व दिन के किसी भी वक्त किया जा सकता है. राइबोफ्लेविन एनर्जी देकर लोगों के मेटाबोलिज्म को कंट्रोल में रखता है. बादाम में इसके अलावा विटामिन बी2 और फॉस्फोरस भी सही मात्रा में हैं जिसकी मदद से यह खाने से एनर्जी मुहैया कराने में अहम साबित होता है. यह कहना गलत नहीं होगा कि बादाम एनर्जी का सेहतमंद स्रोत है.
.
Tags: Uttarkashi Latest News, Uttarkashi News
FIRST PUBLISHED : December 2, 2023, 16:04 IST





