Assembly Election Result LIVE Update: मध्‍य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में किसकी बनेगी सरकार, कल नतीजों से हो जाएगा साफ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अधिक पढ़ें

Assembly Election Result LIVE Update: हाल ही में देश के पांच राज्यों में खत्म हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को जारी होने वाले हैं. इन 4 राज्यों में मध्य प्रदेश, राजस्थान,  तेलंगाना और छत्तीसगढ़ शामिल है. मिजोरम के नतीजे 4 तारीख को जारी किए जाएंगे. कल चुनाव आयोग की तरफ से ये फैसला लिया गया.

इन राज्यों में चुनावी कार्यक्रम 7 नवंबर से शुरू हुआ और 30 नवंबर को समाप्त हो गया. सबसे पहले मिजोरम और छत्तीसगढ़ के पहले चरण का चुनाव 7 नवंबर को हुआ और फिर 17 नवंबर को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के दूसरे चरण का मतदान पूरा हुआ. इसके बाद 25 नवंबर को राजस्थान के 199 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ और सबसे आखिरी में तेलंगाना के 119 विधानसभा सीटों पर 30 नवंबर को मतदान हुए थे. हालांकि इससे पहले अलग-अलग चैनलों ने एग्जिट पोल भी जारी किए.

Source link

Leave a Comment