RBSE 10th, 12th Exam 2024 Date Sheet: राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Rajasthan Board 10th, 12th Exam 2024 Date Sheet Released: राजस्थान बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (RBSE) ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है. छात्र जो भी इस परीक्षा के उपस्थित होने वाले हैं, वे RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर डेटशीट चेक कर सकते हैं. कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए RBSE 2024 बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएंगी. हालांकि बोर्ड परीक्षा की अभी तक पूरी डेटशीट जारी नहीं की गई है.

बोर्ड ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए 2024 बोर्ड परीक्षा की तारीख की घोषणा करते हुए यह भी कहा कि अर्धवार्षिक परीक्षाएं 11 दिसंबर से 23 दिसंबर तक दो पालियों में आयोजित की जाएंगी. BSER 2024 बोर्ड परीक्षा की पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी, वहीं दूसरी पाली दोपहर 12:45 बजे से शाम 4 बजे के बीच होगी. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ पर क्लिक करके भी राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा की डेटशीट चेक कर सकेंगे.

वर्ष 2024 की वार्षिक परीक्षाओं के लिए विस्तृत विषयवार कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की डेटशीट बोर्ड की वेबसाइट – rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध कराई जाएगी. RBSE कक्षा 10वीं और 12वीं का पाठ्यक्रम पहले ही पोर्टल पर प्रकाशित किया जा चुका है. राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा में 10 लाख से अधिक छात्र उपस्थित होते हैं. RBSE कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा तीन स्ट्रीमों आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस विषय में आयोजित की जाएगी.

ये भी पढ़ें…
तहसीलदार, SDM की चाहिए नौकरी, तो यहां तुरंत करें आवेदन, 56000 से अधिक मिलेगी सैलरी
इस राज्य की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, यहां देखें पूरी Time Table

Tags: Board exams, Rajasthan Board of Secondary Education, RBSE

Source link

Leave a Comment