बिहार के इस जिले में जिसने किया यह काम पुलिस उसे देगी 50 हजार रुपए का इनाम, जानिए डिटेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हाइलाइट्स

बेगूसराय में तीन दिनों के भीतर तीन बड़ी वारदात को अपराधियों ने दिया अंजाम.
बेगूसराय पुलिस अपराधियों पर नकेल कस पाने में पूरी तरह दिख रही है असफल.
ज्वेलरी शॉप में लूटकांड के बाद बेगूसराय पुलिस का अपराधियों के लिए बड़ा कदम.

बेगूसराय. बिहार के बेगूसराय में लगातार बड़ी-बड़ी अपराधी घटनाओं से एक तरफ जहां पुलिस पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं. वहीं, जिला पुलिस भी अब अपनी साख बचाने के लिए बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है. इसी कड़ी में सोना-चांदी दुकान में लूटकांड मामले में पुलिस ने एक बड़ी घोषणा करते हुए अपराधियों की पहचान बताने वाले को पचास हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है. बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फोटो को जारी कर लोगों से अपराधियों की पहचान बताने की अपील की है.

बता दें कि इस मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गश्ती में लापरवाही के आरोप में तीन टाइगर मोबाइल के जवान रवि कुमार, राजू पासवान, अमरजीत कुमार को भी निलंबित कर दिया है. गौरतलब है कि गुरुवार की दोपहर भीड़ भार वाले इलाके में रतन ज्वेलर्स में अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना को अंजाम देते हुए सोना-चांदी की दुकान से हथियार के बल पर एक करोड़ रुपए की ज्वेलरी लूट ली थी. लूटपाट के दौरान अपराधियों ने दुकान के एक कर्मी मनीष कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया था.

बेगूसराय में अपराधियों का सुराग देने वालों के लिए इनाम घोषित.

दरअसल, पिछले तीन दिन के दौरान अपराधियों ने बेगूसराय में तीन बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है. इसमें शराब के लिए छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला करते हुए अपराधियों ने दारोगा खामश चौधरी को रौंद दिया था, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. वहीं, वास्तु विहार में अपराधियों ने डकैती की दो बड़ी घटना को अंजाम दिया था. इसके साथ ही साथ गुरुवार की दोपहर अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान में एक करोड़ के सोना-चांदी की लूट कर ली.

इन तमाम घटनाओं के बाद स्थानीय प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं. दूसरी ओर बेगूसराय के सांसद सहित विपक्ष बिहार सरकार एवं पर प्रशासन पर हमलावर है. मिली जानकारी के अनुसार, ज्वेलरी दुकान में लूटकांड के विरोध में आज व्यवसायियों के द्वारा दुकान बंद रखने क कभी निर्णय लिया गया है. अब बेगूसराय पुलिस के समक्ष साख बचाए रखने की चुनौती है.

Tags: Begusarai Crime News, Begusarai news, ROBBERY IN GOLD SHOP

Source link

Leave a Comment