जम्मू-कश्मीर: सेना पर आतंकी हमले के बाद पुंछ में इंटरनेट सेवा बंद, आखिर क्या है मकसद, जानें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकियों द्वारा किए गए हमले में पांच जवानों की शहादत की घटना के बाद सेना और एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं. आतंकियों ने ऑपरेशन के लिए जा रहे जवानों की गाड़ियों पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए.

वहीं इस हमले के बाद सेना ने ऑपरेशन शुरू कर दिया है. राजौरी और पुंछ में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. आतंकी वर्चुअल नंबरों का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसी वजह से वो बार-बार जगह बदल रहे हैं
और सुरक्षाबलों को उनको ढूंढने में दिक्कत हो रही है. इंटरनेट बंद करने से आतंकी जहां जिस जंगल में होंगे वो बिना मदद आगे नहीं बढ़ पाएंगे. इंटरनेट सेवा बंद करने से सेना को आतंकियों को ढूंढने में मदद मिलेगी. जल्दी ही सेना के जवानों की शहादत का बदला लिया जाएगा.

इस बीच जानकारी मिली है कि आतंकियों ने जिस इलाके में सेना की गाड़ी को निशाना बनाया है, वहां करीब दो महीने पहले रेकी कर के गए थे.

Tags: Jammu and kashmir, Poonch, Poonch attack, Poonch encounter

Source link

Leave a Comment