मां सीता की धरती को राम नगरी अयोध्या से जोड़ेगी यह खास ट्रेन, कब मिलेगी हरी झंडी-क्या होगा रूट?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई दिल्ली: बहुत जल्द एक स्पेशल ट्रेन के जरिए भगवान राम की नगरी से मां सीता की जन्मभूमि का सीधा संपर्क होगा. अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या को मां सीता की जन्मभूमि सीतामढ़ी से जोड़ने को तैयार है. अमृत भारत एक्सप्रेस, जिसे मुख्य रूप से प्रवासी श्रमिकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है, भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या और बिहार में सीतामढ़ी (मांसीता की जन्मस्थली) के रास्ते दरभंगा के बीच चलेगी. यह विशेष ट्रेन अपनी पहली दौड़ लगाने के लिए तैयार है, जिसे 30 नवंबर को हरी झंडी दिखाई जा सकती है.

दरअसल, पीएम मोदी जब 30 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम एयरपोर्ट का उद्घाटन करने आएंगे तो इसके उद्घाटन के साथ ही वह अयोध्या धाम को कई बड़ी सौगातें देंगे. प्रधाननमंत्री मोदी न केवल अयोध्या जंक्शन पर बनकर तैयार नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे, बल्कि वह अयोध्या से दिल्ली के लिए दो ट्रेनों की सौगात देंगे. इतना ही नहीं, वे यहां से वंदे भारत एक्सप्रेस और अमृत भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे. अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली और दरभंगा के बीच चलेगी.

कैसे होगा मां सीता की धरती का अयोध्या से जुड़ाव
पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की नियमित सेवा दिल्ली और दरभंगा के बीच होगी. दरभंगा से दिल्ली के बीच यह विशेष परिचालन इस बात को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण है कि ट्रेन उन लोगों के लिए डिजाइन की गई है, जो काम की तलाश में लंबी दूरी की यात्रा करते हैं. रेलवे ऐसी दूसरी ट्रेन के परिचालन के लिए जल्द ही रूट तय करेगा. बताया जा रहा है कि यह अमृत भारत ट्रेन सीतामढ़ी (मां जानकी का जन्मस्थल)-रक्सौल के रास्ते अयोध्या होते हुए दिल्ली आएगी.

सबक याद रखेगा रेलवे! ‘बेटिकट’ बुजुर्ग दंपति पर लगाया 22 हजार का जुर्माना, फिर देने पड़ गए 40 हजार रुपए

एसी कोच नहीं होंगे
बताया जा रहा है कि अमृत भारत ट्रेन नन-एसी ट्रेन होगी. यानी इसमें केववल स्लीपर और जनरल के डिब्बे लगाए जाएंगे. भारतीय रेलवे ने इन्हें शहरों को जोड़ने वाली रात्रिकालीन ट्रेन सेवाओं के रूप में संचालित करने की योजना बनाई है. इस ट्रेन का निर्माण मुख्य रूप से प्रवासी बिहारियों को ध्यान में रखते हुए ही किया गया है, जो देश की राजधानी में आकर काम करते हैं.

मां सीता की धरती को राम नगरी अयोध्या से जोड़ेगी यह खास ट्रेन, कब मिलेगी हरी झंडी-क्या होगा रूट?

किस रूट से चलेगी यह ट्रेन
दरअसल, अमृत भारत ट्रेन दरभंगा से खुलेगी. दरभंगा से खुलने के बाद यह ट्रेन सीतामढ़ी, रक्सौल, पनियहवा, वाल्मीकिनगर के रास्ते होते हुए अयोध्या जाएगी और फिर अयोध्या से दिल्ली पहुंचेगी. इस तरह से यह अमृत भारत ट्रेन मां जानकी की धरती से होते हुए भगवान राम की नगरी अयोध्या होते हुए दिल्ली तक जाएगी. इस तरह से मां सीता की धरती का जुड़ाव सीधे भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या से हो जाएगा.

Tags: Ayodhya, Indian railway, Special Train, UP news

Source link

Leave a Comment