
Ram Lala Praan Pratistha: रामलला का अयोध्या में स्वागत करने की जोरदार तैयारियां की जा रही हैं. गुजरात के व्यापारी भी पीछे नहीं हैं. उन्होंने रामलला का स्वागत करने के लिए अनोखी अगरबत्ती तैयार की है. यह अगरबत्ती 45 दिन तक राम मंदिर से लेकर आस-पास के 15-20 किमी तक के एरिया को महकाएगी. यह अगरबत्ती पंचगव्य से तैयार की गई है.





