
हाइलाइट्स
पुंछ जिले में सेना की गाड़ी पर हुए आतंकी हमले को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन.
मामलें में 4 स्थानीय लोगों को हिरासत में लिया गया है.
राजौरी: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय सेना पर हुए आतंकी हमले को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. राजौरी में सेना की गाड़ी पर हुए आतंकी हमले को लेकर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है और मामलें में 4 स्थानीय लोगों को हिरासत में लिया गया है. हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है. आरोप है कि कुछ स्थानीय लोगों ने आतंकवादियों की मदद की है.
दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बृहस्पतिवार को हथियारों से लैस आतंकवादियों ने सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमले किए थे, जिसमें पांच सैनिक शहीद हो गए और दो अन्य के घायल हो गए. इसके बाद बाद सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को इलाके के वन क्षेत्र में व्यापक घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. सूत्रों की मानें तो पुलिस और जांच एजेंसियों को शक है कि कुछ स्थानीय लोगों ने आतंकियों की मदद की है.
पढ़ें- पुंछ हमले की NIA जांच शुरू, मौके पर पहुंची टीम, खुलेगा टेरर अटैक का पूरा राज
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिकत अधिकारियों ने बताया कि ’16वीं कोर ‘ के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने इलाके का दौरा किया तथा सेना और पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की. एक अधिकारी ने कहा कि इलाके की हवाई निगरानी भी की जा रही है तथा आतंकवादियों का पता लगाने के लिए श्वान दस्ते को भी लगाया गया है.

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को हथियारों से लैस आतंकवादियों द्वारा सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर किए गए हमले में पांच सैनिक शहीद हो गए और दो अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि शहीद हुए दो सैनिकों के शव क्षत-विक्षत थे. अधिकारियों के अनुसार सैन्यकर्मियों को एक घेराबंदी और तलाशी अभियान स्थल पर ले जा रहे वाहनों पर सुरनकोट थाना के अंतर्गत आने वाले ढेरा की गली और बुफलियाज के बीच धत्यार मोड़ पर शाम करीब पौने चार बजे हमला किया गया.
.
Tags: Terror Attack
FIRST PUBLISHED : December 22, 2023, 13:59 IST





