WFI Elections: ‘कभी नहीं सोचा था…’ बेटी के कुश्ती छोड़ने पर रेसलर साक्षी मलिक की मां का छलका दर्द

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रोहतक.  ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक मलिक की मां सुदेश मलिक भी बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के नजदीकी संजय सिंह के भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI Elections) का अध्यक्ष बनने से दुखी हैं. हालांकि, बेटी साक्षी के कुश्ती छोड़ने के फैसले का उन्होंने समर्थन किया है. सुदेश मलिक ने कहा कि ऐसा नहीं सोचा था कि कुश्ती (Wrestlers) से इस तरह की विदाई होगी. जिस चीज के लिए सभी पहलवान लड़ाई लड़ रहे थे, वह हासिल नहीं हुई. साक्षी मलिक (Sakhsi Malik) की मां शुक्रवार को रोहतक में मीडिया से बातचीत में अपना दर्द बयां कर रही थी.

साक्षी की मां सुदेश मलिक ने कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ को महिला नेतृत्व नहीं मिला. इस बार भी पुरुष ही कुश्ती संघ का अध्यक्ष बन गया. वह भी बृजभूषण शरण सिंह का नजदीकी है. सुदेश मलिक ने बताया कि 5 दिन पहले केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने साक्षी मलिक व अन्य पहलवानों को बुलाया था, तब उन्हें आश्वासन दिया गया था कि उनके साथ न्याय होगा. लेकिन कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद पर बृजभूषण शरण सिंह के नजदीकी के चुनाव जीतने से साक्षी मलिक को आघात लगा है. इसी वजह से उसने कुश्ती छोड़ने का ऐलान कर दिया.

एक सवाल के जवाब में साक्षी की मां ने कहा कि पहले से कोई प्लानिंग नहीं थी. साक्षी तो सुबह और शाम को प्रेक्टिस में जुटी रहती थी, ताकि देश के लिए ओलंपिक में एक और पदक ला सके. पूरा देश जानता है कि साक्षी कितनी मेहनती है. वह इस वजह से लड़ाई लड़ रही थी कि कुश्ती महासंघ अच्छा बने. लेकिन बृजभूषण शरण सिंह का राइट हैंड ही चुनाव जीत गया तो दिल पर एकदम ठेस लगी. सुदेश मलिक ने बताया कि साक्षी मलिक दिल्ली में प्रेक्टिस करती थी और शनिवार और रविवार को रोहतक आती थी. साक्षी ने बाकी साथी पहलवानों साथ मिलकर लंबी लड़ाई लड़ी और पूरे देश ने उसका साथ दिया, लेकिन न्याय नहीं मिला. वह बेटी के फैसले में साथ हैं. साक्षी के राजनीति में आने के सवाल पर सुदेश मलिक ने कहा कि अब वह खुद अपना भविष्य तय करेगी.

WFI Elections: ‘कभी नहीं सोचा था...’ बेटी के कुश्ती छोड़ने पर रेसलर साक्षी मलिक की मां का छलका दर्द

गौरतलब है कि भारतीय कुश्ती महासंघ के एक दिन पहले हुए चुनाव में पूर्व अध्यक्ष एवं बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के नजदीकी संजय सिंह अध्यक्ष बने हैं. इसके विरोध में दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का ऐलान कर दिया. साक्षी मलिक के साथ विनेश फौगाट व बजरंग पूनिया भी थे.

Tags: Himachal pradesh, Women wrestlers, Wrestling Federation of India

Source link

Leave a Comment