
नई दिल्ली: महिलाओं के उत्थान के लिए केंद्र की सरकार निरंतर प्रयासरत हैं. खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के उत्थान के लिए ज्यादा सक्रिय नजर आते हैं. सरकार अपनी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को विकसित और सशक्त बनाने का लगातार प्रयास कर रही है. आज देश और प्रदेश में कई ऐसी योजनाएं हैं जो महिलाओं के लिए राहत तो पहुंचाती ही हैं साथ ही आर्थिक रूप से संबल भी बनाती हैं.
इस खबर में एक ऐसी योजना के बारे में बात करेंगे जो महिलाओं के लिए फायदेमंद है. केंद्र सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए 6 हजार रुपये दे रही है. ऐसे में आपके मन में सवाल आएगा कि कौन सी महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं और जो पात्र हैं वह आवेदन कैसे करेंगी?
मोदी सरकार यह योजना उन महिलाओं के लिए चला रही है जो गर्भवती होती हैं. सरकार गर्भवती महिलाओं को 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है. सरकार द्वारा यह पैसा सीधे महिलाओं के बैंक खाते में जाता है. बता दें कि पैसा उन्हीं महिलाओं के खाते में जाएगा जो इसके लिए पात्र होती हैं. कुपोषित बच्चों के पैदा होने की समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने मातृत्व वंदना योजना शुरू की है.

इस योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. केंद्र सरकार की ओर से गर्भवती महिलाओं को जन्म से पहले और बाद में बच्चों की देखभाल और उन्हें होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए 6 हजार रुपये दिए जाते हैं. ताकि महिलाओं को कम से कम खाना अच्छा मिले और उनका बच्चा स्वस्थ रहे.
.
Tags: Modi government, Modi Sarkar
FIRST PUBLISHED : December 22, 2023, 15:05 IST





