Taj Mahal News: पर्यटकों के लिए है अच्छी खबर, अब हवा में खाना खाते-खाते… न‍िहार पाएंगे ताजमहल, जानें कैसे?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आगरा. नये साल पर पर्यटकों के लिए खास प्रबंध करने में जुटा आगरा विकास प्राधिकरण अब उनके लिए ‘हैंगिंग रेस्टोरेंट’ के साथ एक और रोमांचक सैर का इंतजाम करने जा रहा है.

प्राधिकरण के अनुसार अब यहां आने वाले सैलानियों के लिए ‘हॉट एयर बैलून’ की ‘राइड’ कराई जाएगी. इसका 30 दिसंबर को ट्रायल कर लिया जाएगा. इसके बाद 31 दिसंबर से इसे हमेशा के लिए पर्यटकों को समर्पित किया जाएगा. ‘हॉट एयर बैलून राइड’ से सैलानी ताजमहल, आगरा किला सहित अन्य स्मारकों का आसमान से दीदार करेंगे.

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि ‘एयर डायनिंग’ योजना के तहत यमुना किनारा रोड पर स्थित अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद पार्क का चयन किया गया है. उन्होंने कहा कि कोशिश है कि 31 दिसंबर से पहले इस हवा में झूलते रेस्टोरेंट को जनता के लिए खोल दिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि हवा में झूलते रेस्टोरेंट में लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाते हुए पर्यटक ताजमहल और आगरा के किले का दीदार कर सकेंगे. यह रेस्टोरेंट करीब 100 से 150 फुट तक की ऊंचाई पर होगा.

Tags: Agra news, Taj mahal

Source link

Leave a Comment