मेरे घर राम आए हैं… स्मृति ईरानी भी हुई बच्‍ची की डांस परफॉर्मेंस की फैन, VIDEO शेयर कर क्‍या बोलीं?

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई दिल्‍ली. भक्‍तों की भावना के अनुरूप देश में राम मंदिर लगभग बनकर तैयार हो चुका है. नए साल पर 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी भव्‍य राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे. मंदिर के उद्घाटन से पहले ही पूरा देश इस खास अवसर को लेकर बेहद उत्‍साहित है. इस वक्‍त एक छोटी बच्‍ची का श्री राम की वंदना को लेकर डांस का वीडियो सोशल मीडियो पर जमकर वायरल हो रहा है. बच्‍ची ने इतनी खूबसूरती से डांस परफॉर्मेंस दी है कि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री व उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद स्मृति ईरानी भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाई. स्‍मृति इरानी ने अपने आधिकाकरी एक्‍स अकाउंट के माध्‍यम से यह वीडियो शेयर किया.

56 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बच्‍ची मेरे घर राम आए हैं…गाने पर नृत्‍य कर रही है और हर कोई उसकी परफॉर्मेंस पर तालियां बजा रहा है. स्‍मृति ईरानी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा, ‘मेरे राम आये हैं… इस प्यारी सी बच्ची की शानदार प्रस्तुति दर्शनीय है.’ बता दें कि आयोध्‍या में राम मंदिर उद्घाटन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इसी सप्‍ताह श्री राम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन भी पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे. इंडिगो जैसी एयरलाइंस ने नए साल की शुरुआत से अयोध्‍या एयरपोर्ट पर अपना फ्लाइंग ऑपरेशन शुरू करने का निर्णय लिया है.

Tags: Ayodhya ram mandir, Jai Shri Ram, Smriti Irani

Source link

Leave a Comment