राजस्‍थान में भी बनेगा एंटी रोमियो स्‍क्‍वॉड, सीएम भजनलाल शर्मा ने तय कर दी हैं 10 प्राथमिकताएं, महिलाओं के लिए होगा खास

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रोशन शर्मा

जयपुर. राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक्शन मोड में आ गए हैं. उन्होंने चुनाव में किए वादों को पूरा करने की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं. सीएम ने सभी विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने विभागों में 100 दिनों की कार्य-योजना तैयार कर 10 दिनों में पेश करने के आदेश दिए हैं. सीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, महिला सुरक्षा और बेहतर कानून व्यवस्था नई सरकार की प्राथमिकताएं हैं.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी सरकार की 10 प्राथमिकताएं तय करते हुए इन्हें पीएम मोदी की गारंटी बताया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी गरीब परिवारों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर देंगे. प्रत्येक जिले में महिला थाना और हर थाने में महिला डेस्क होगी. इसके साथ ही एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन किया जाएगा. पेपर लीक सहित अन्य मामलों के लिए एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया जाएगा.

छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा
सीएम ने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार-माफिया राज खत्म करेगी और पारदर्शी सरकार स्थापित करेंगे. कांग्रेस राज में जिन किसानों की जमीन नीलाम हुई, उन्हें उचित मुआवजा देने के लिए नीति बनाएंगे. इसके साथ ही 800 करोड़ रुपए के निवेश के साथ क्षेत्रीय विरासत केन्द्र स्थापित करेंगे. सभी छात्राओं को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देंगे.

राजस्‍थान में भी बनेगा एंटी रोमियो स्‍क्‍वॉड, सीएम भजनलाल शर्मा ने तय कर दी हैं 10 प्राथमिकताएं, महिलाओं के लिए होगा खास

युवाओं को रोजगार के अवसर
मुख्यमंत्री ने पर्यटन क्षेत्र में दो हजार करोड़ रुपए के निवेश के साथ ही पांच लाख युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार के अवसर प्रदान करने की बात कही है. सरकार ने किसानों के हित में किए गए वादों को पूरा करने के संबंध में कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को 12 हजार रुपए देंगे. इसके साथ ही युवाओं को अगले पांच वर्षों में ढाई लाख सरकारी नौकरियां देंगे.

Tags: Bjp rajasthan, Jaipur news, Rajasthan news

Source link

Leave a Comment