Covid 19 Update: दिख रहे हैं लक्षण तो कराएं जांच, दिल्ली में शुरू हो गया RT-PCR टेस्ट, कोरोना वायरस का विकराल रूप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच देश के सभी राज्य अलर्ट मोड पर आ गए हैं. इसी कड़ी में दिल्ली में एक बार फिर आरटी-पीसीआर के जरिए टेस्टिंग शुरू कर दी गई है. जानकारी देते हुए बताया गया कि दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने कोविड के मामलों में वृद्धि के बीच अधिकारियों को आरटी-पीसीआर टेस्टिंग के लिए सैंपल भेजने का आदेश दिया है. अधिकारियों ने बताया कि विभाग ने उन्हें कोविड-पॉजिटिव आरटी-पीसीआर सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग करने का भी आदेश दिया है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में गुरुवार को कोरोना वायरस के 594 नए मामले सामने आए. इसके चलते देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 2,311 से बढ़कर 2,669 हो गई. अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार को ILI/SARI (इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी/गंभीर सांस संबंधित संक्रमण) से निपटने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक बुलाई थी.

एक अधिकारी ने कहा, ‘दिशानिर्देशों के अनुसार, आरटी-पीसीआर टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने हैं. इसके अलावा पॉजिटिव सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग भी करने का आदेश दिया गया है. साथ ही कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का भी निर्देश दिया गया है. एक अधिकारी ने कहा, ‘भीड़-भाड़ वाली जगह, खराब एयर क्वालिटी वाली जगह और अस्पताल परिसार में मास्क पहनने की सलाह दी गई है.’

अधिकारी ने बताया कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा कोरोना को लेकर एकत्र किया जा रहे डाटा को दिल्ली सरकार ने शेयर करने का अनुरोध किया है.  उन्होंने कहा कि मंगलवार को केरल और कर्नाटक में आरटी-पीसीआर परीक्षणों की संख्या 537 और 487 थी, जिसमें पॉजिटिविटी रेट क्रमशः 20.75 प्रतिशत और 2.41 प्रतिशत थी. दिल्ली में एक ही दिन में किए गए आरटी-पीसीआर परीक्षणों और सकारात्मकता की संख्या क्रमशः 208 और 0.48 प्रतिशत थी.

Covid 19 Update: दिख रहे हैं लक्षण तो कराएं जांच, दिल्ली में शुरू हो गया RT-PCR टेस्ट, कोरोना वायरस का विकराल रूप

अधिकारियों ने यह भी कहा कि चीन में बच्चों में निमोनिया सहित सांस संबंधी बीमारी के मामलों में वृद्धि को देखते हुए, पिछले महीने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने 30 नवंबर को श्वसन चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ एक बैठक की थी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘मंत्री ने निर्णय लिया कि विशेषज्ञ कल्चर नेगेटिव, गंभीर निमोनिया के मामलों में मल्टीप्लेक्स पीसीआर द्वारा परीक्षण किए जाने वाले नमूनों की संख्या और प्रकार के संबंध में एक एसओपी विकसित करेंगे और एंटी-वायरल दवाओं का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखेंगे.’ 13 से 17 दिसंबर तक दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों में मॉक ड्रिल भी आयोजित की गई.

Tags: Coronavirus, कोरोना वायरस टेस्टिंग

Source link

Leave a Comment