‘हम इसके खिलाफ नहीं, मगर…’, जाति आधारित जनगणना पर RSS ने स्पष्ट कर दिया अपना स्टैंड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नागपुर: आरएसएस यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने एक सीनियर पदाधिकारी द्वारा जाति आधारित जनगणना का विरोध किये जाने के कुछ दिन बाद कहा कि संघ जाति आधारित गणना के खिलाफ नहीं है, मगर इस तरह की कवायद का इस्तेमाल ‘समाज के समग्र विकास’ के लिए किया जाना चाहिए. साथ ही यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सामाजिक सद्भाव और एकता को कोई नुकसान न हो.

दरअसल, दो दिन पहले आरएसएस के पदाधिकारी श्रीधर गाडगे ने संघ के एक कार्यक्रम में कहा था कि जाति आधारित जनगणना से कुछ लोगों को राजनीतिक रूप से फायदा हो सकता है क्योंकि यह एक निश्चित जाति की आबादी के बारे में डेटा प्रदान करेगा, लेकिन यह सामाजिक और राष्ट्रीय एकता के संदर्भ में वांछनीय नहीं होगा. श्रीधरर गोडगे भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के मंत्रियों और विधायकों को संबोधित कर रहे थे.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेडकर ने कहा, ‘संघ जातिगत जनगणना के खिलाफ नहीं है, मगर इस तरह की कवायद का इस्तेमाल ‘समाज के समग्र विकास’ के लिए किया जाना चाहिए. साथ ही यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सामाजिक सद्भाव और एकता को कोई नुकसान न हो.’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमारा मानना है कि जाति जनगणना का उपयोग समाज की सर्वांगीण प्रगति के लिए किया जाना चाहिए, और सभी हितधारकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सामाजिक सद्भाव और अखंडता भंग न हो.

वहीं, आरएसएस के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा, ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ किसी भी प्रकार के भेदभाव एवं विषमता से मुक्त समरसता एवं सामाजिक न्याय पर आधारित हिंदू समाज के लक्ष्य को लेकर सतत कार्यरत है. यह सत्य है कि विभिन्न ऐतिहासिक कारणों से समाज के अनेक घटक आर्थिक, सामाजिक अैर शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़ गए. उनके विकास, उत्थान एवं सशक्तिकरण की दृष्टि से विभिन्न सरकारें समय-समय पर अनेक योजनाएं एवं प्रावधान करती हैं, जिनका संघ पूर्ण समर्थन करता है.’

'हम इसके खिलाफ नहीं, मगर...', जाति आधारित जनगणना पर RSS ने स्पष्ट कर दिया अपना स्टैंड

गौरतलब है कि कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दल जाति आधारित जनगणना की मांग कर रहे हैं और यह मांग पिछले महीने के विधानसभा चुनावों के दौरान एक चुनावी मुद्दा भी बन गई थी. बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई में जातिगत जनगणना के बाद पूरे देश में विपक्ष की ओर से इसकी मांग हो रही है.

Tags: Caste Census, Nagpur, RSS

Source link

Leave a Comment