
हाइलाइट्स
कई राज्यों में विंटर वेकेशन 2023 की घोषणा हो चुकी है
दिल्ली में सर्दी की छुट्टियां जनवरी 2024 में होंगी
नई दिल्ली (Winter Vacation 2023). उत्तर भारत व मध्य भारत के कई राज्यों में पारा 5-6 डिग्री व उससे कम भी रिकॉर्ड किया जाने लगा है. धुंध के साथ ही ठंडी हवाओं के बीच खुद को सर्दी से बचाना मुश्किल होता जा रहा है. छोटे बच्चों के लिए सुबह स्कूल जाना किसी टास्क से कम नहीं है. बच्चों और शिक्षकों से लेकर अभिभावक तक विंटर वेकेशन 2023 की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं.
कई राज्यों ने सर्दी की छुट्टियां घोषित कर दी हैं. वहीं, कुछ राज्यों में अभी भी इस बाबत कोई इन्फॉर्मेशन नहीं है. इस साल दिल्ली में प्रदूषण की वजह से नवंबर में ही विंटर वेकेशन घोषित कर दी गई थी (Delhi Winter Vacation 2023). इस वजह से दिल्ली में विंटर वेकेशन में कटौती की जाएगी. जानिए, आपके राज्य में कब से कब तक रहेगी सर्दी की छुट्टी.
UP Winter Vacation 2023: उत्तर प्रदेश में कब होगी सर्दी की छुट्टी?
उत्तर प्रदेश में फिलहाल सर्दी की छुट्टियों की घोषणा नहीं की गई है (Winter Vacation in UP). लेकिन पिछले सालों के रिकॉर्ड से कयास लगाया जा रहा है कि इस साल भी उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक विंटर वेकेशन रहेगी. हालांकि अंग्रेजी माध्यम के कई स्कूल 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के अवसर से बंद हो जाएंगे (Christmas Holidays 2023).
Delhi Winter Vacation 2023: दिल्ली में कब होगी सर्दी की छुट्टी?
दिल्ली में सर्दी की दस्तक हो चुकी है (Winter Vacation in Delhi). लेकिन दिल्ली के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को सर्दी की छुट्टियों के लिए फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा. दरअसल, इस साल दिल्ली में प्रदूषण की वजह से 09 नवंबर से 18 नवंबर तक स्कूल बंद रहे थे. इन छुट्टियों को विंटर वेकेशन में एडजस्ट करने का आदेश आया था. वहीं, सर्दी की छुट्टियां 1 जनवरी से 6 जनवरी 2024 तक रहेंगी.
MP Winter Vacation 2023: मध्य प्रदेश में कब होगी सर्दी की छुट्टी?
मध्य प्रदेश में भी सर्दी की शुरुआत हो चुकी है. ठंडी हवाओं से लोग परेशान हो रहे हैं (Winter Vacation in MP). लेकिन बच्चों को सुबह स्कूल जाने से कब तक राहत मिलेगी, फिलहाल इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश के स्कूलों में जल्द ही विंटर वेकेशन 2023 की घोषणा कर दी जाएगी.
Jammu Winter Vacation 2023: जम्मू-कश्मीर में कब होगी सर्दी की छुट्टी?
जम्मू की बर्फबारी का असर पूरे उत्तर भारत पर नजर आ रहा है (Winter Vacation in Jammu). जम्मू के सभी सरकारी और निजी स्कूल 11 दिसंबर, 2023 से 29 फरवरी, 2024 तक बंद रहेंगे. जम्मू शिक्षा बोर्ड निदेशालय के अनुसार, कक्षा 8वीं तक के स्टूडेंट्स की छुट्टी 11 दिसंबर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक रहेगी. वहीं, 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों की छुट्टियां 18 दिसंबर से 29 फरवरी तक रहेगी.
Rajasthan Winter Vacation 2023: राजस्थान में कब होगी सर्दी की छुट्टी?
राजस्थान के कुछ इलाकों में पारा शून्य से भी नीचे यानी माइनस में रिकॉर्ड किया गया है. इस स्थिति में राजस्थान शिक्षा निदेशालय ने वहां के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां घोषित कर दी हैं (Winter Vacation in Rajasthan). राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन ने सोशल मीडिया साइट एक्स (पहले, ट्विटर) पर पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी है. राजस्थान में 25 दिसंबर 2023 से छुट्टियां शुरू हो जाएंगी.
Bihar Winter Vacation 2023: बिहार में कब होगी सर्दी की छुट्टी?
बिहार सरकार का शिक्षा विभाग 2024 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर चुका है (Winter Vacation in Bihar). लेकिन इस राज्य में फिलहाल सर्दी की छुट्टियों की कोई घोषणा नहीं की गई है. लेकिन पिछले कुछ सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो बिहार के स्कूलों में 26 दिसंबर से 06 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहा था.
Christmas Holiday 2023: क्रिसमस की छुट्टी कब होगी?
इस साल 25 दिसंबर यानी क्रिसमस का त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा (Christmas Holidays 2023). ज्यादातर स्कूल 23 दिसंबर से 25 दिसंबर 2023 तक बंद रहेंगे. इस लॉन्ग वीकेंड में स्टूडेंट्स घर में रहकर आगामी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं (Long Weekend in December 2023). इसके बाद 30-31 दिसंबर 2023 को वीकेंड की छुट्टी भी रहेगी (December Holidays 2023).
ये भी पढ़ें:
649 स्कूल, 20 जनवरी को परीक्षा, जवाहर नवोदय विद्यालय में कैसे मिलेगा दाखिला?
अब 4 साल में मिलेगी जामिया की डिग्री, कैसे होगा एडमिशन, समझिए पूरा सिस्टम
.
Tags: Christmas, Delhi School, Holiday, School news, Winter season
FIRST PUBLISHED : December 21, 2023, 09:07 IST





